मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले अली अकबर पर शिकंजा कसा 

  • [By: Meerut Desk || 2025-10-21 00:22 IST
  • 32
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले अली अकबर पर शिकंजा कसा 

लखनऊ। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले अली अकबर पर यूपी पुलिस ने शिकंजा टाइट कस दिया है। आरोपी अली अकबर की गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस जारी हो गया है। दरअसल सऊदी अरब में जाकर काम करने वाले अली अकबर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी है। धमकी देने के वीडियो के वायरल होने के बाद गोरखपुर पुलिस ने अली अकबर के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है। अली अकबर गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो, काशीपुर टोला का निवासी है। वह वर्तमान में सऊदी अरब में मजदूरी करता है।

गोरखपुर पुलिस के अनुसार, अली अकबर ने सऊदी अरब से ही मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जो शुक्रवार की रात सेही तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में हिंदूवादी संगठन के पूर्व पदाधिकारी घनश्याम चौहान निवासी जंगल सखनी ने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद गोरखपुर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

SEARCH

RELATED TOPICS