माफ़िया और अवैध निर्माण पर जारी रहेगा बुलडोज़र एक्शन: सीएम योगी 

  • [By: VINOD KUMAR || 2025-12-07 09:36 IST
  • 41
माफ़िया और अवैध निर्माण पर जारी रहेगा बुलडोज़र एक्शन: सीएम योगी 

लखनऊ। एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में जब योगी आदित्यनाथ से बुलडोज़र एक्शन के बारे में पूछा गया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया और अवैध निर्माण के ख़िलाफ़ बुलडोज़र एक्शन जारी रहेगा। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर ऐक्शन को लेकर अपनी नीति पर खुलकर अपनी बात रखी। योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि अवैध निर्माणों और माफिया कारोबार के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई प्रदेश में तब तक जारी रहेगी, जब तक कानून-व्यवस्था मजबूत न हो जाए।

सीएम योगी ने आगे कहा कि जो भी महत्वपूर्ण सुधार होंगे और जो भी सख्त कदम होंगे, उनको उठाने में कोई संकोच नहीं होगा। हमारी सरकार अपनी जीरो-टॉलरेंस की नीति के तहत आगे बढ़ती रहेगी।

प्रदेश में अपने 8 साल के कार्यकाल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और इतने वर्षों में प्रदेश ने कई बड़े बदलाव देखे हैं। पिछले आठ साल में उत्तर प्रदेश में बहुत परिवर्तन आया है और मैं उस परिवर्तन का हिस्सा बनकर खुश हूं। अयोध्या का राम मंदिर हमारी सबसे बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि है।

TAGS

# CMYogi

SEARCH

RELATED TOPICS