65 करोड़ की ब्लैकमेलिंग और रंगदारी के आरोप में टीवी पत्रकार शाजिया निसार और आदर्श झा गिरफ्तार

  • [By: Pramod DaulatRam || 2025-06-10 18:13 IST
  • 51

गौतमबुद्धनगर। पत्रकारिता, जिस पर देश के करोड़ो लोग भरोसा करते है। टीवी पत्रकार शाजिया निसार और आदर्श झा नमक इन दो पत्रकारों ने करोडो लोगों के भरोसे को तारतार कर दिया। इन दोनों पत्रकारों को 65 करोड़ रूपये की ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर गौतम बुद्ध नगर के सिविल जज (जूनियर डिवीजन-द्वितीय) की अदालत में पेश किया जहां से न्यायाधीश जुही आनंद ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (21 जून 2025 तक) में जेल भेजने का आदेश दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक चौहान ने पैरवी की। उन्होंने बताया कि FIR संख्या 195/2025 भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत दर्ज की गई है। सुनवाई के दौरान शाजिया ने कोर्ट में हंगामा किया और पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाए। 

65 करोड़ रूपये की रंगदारी और ब्लैकमेलिंग के आरोपी भारत 24 की एंकर शाज़िया निसार और अमर उजाला डिजिटल विंग के एंकर आदर्श झा को गिरफ्तार किया है। शाजिया निसार और आदर्श झा के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें रंगदारी, ब्लैकमेलिंग और धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, शाजिया निसार और आदर्श झा पर भारत 24 चैनल के शीर्ष अधिकारियों से 65 करोड़ की फिरौती मांगने और झूठे बलात्कार के आरोप लगाने की धमकी देने का आरोप है। 

शाजिया निसार और आदर्श झा ख़िलाफ़ भारत 24 के प्रबंध निदेशक जगदीश चंद्रा, कंसल्टिंग एडिटर अनीता हाडा और एचआर प्रमुख अनु श्रीधर की शिकायतों के आधार पर मुक़दमा दर्ज किया गया। चैनल के सूत्रों के अनुसार शाजिया निसार और आदर्श झा पर चैनल के अन्य कर्मचारियों की शिकायतों के आधार पर और एफआईआर दर्ज हो सकती हैं। 

मुक़दमा दर्ज होते ही नोएडा पुलिस ने पत्रकार शाज़िया निसार के घर की तलाशी के दौरान 34 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके बाद शाजिया निसार और आदर्श झा को गौतम बुद्ध नगर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही चैनल ने शाज़िया निसार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। शाज़िया निसार पहले रिपब्लिक भारत में कार्यरत थीं, जहां वे रूस-यूक्रेन युद्ध की रिपोर्टिंग के दौरान अपने अतिनाटकीय अंदाज़ के लिए मशहूर हो गई थीं। 

अदालत ने अभियुक्तगण द्वारा वादी को झूठे आपराधिक मामलों में फँसाने की धमकी और जान से मारने की धमकी देकर अवैध वसूली की बात को गंभीरता से लिया। ‘भारत 24’ प्रबंधन ने इस प्रकरण में अब तक कुल 3 एफआईआर दर्ज करवाई हैं। पहली एफआईआर चैनल के MD व ग्रुप एडिटर द्वारा, दूसरी एफआईआर कंसल्टिंग एडिटर श्रीमती अनिता हाडा द्वारा और तीसरी एचआर हेड श्रीमती अनु श्रीधर द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई। शाजिया निसार पर चैनल के एडिटर सैयद उमर को यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप में फँसाने की धमकी देने का भी आरोप है। बताया जाता है कि करीब 7-8 वर्ष पहले जी सलाम चैनल में शाजिया को नौकरी दिलाने में आदर्श झा ने सिफारिश की थी। उस समय चैनल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. जगदीश चंद्रा थे। शाजिया निसार ने वहां 3-4 महीने ही काम किया।

भारत 24 के एमडी जगदीश चंद्रा ने एक बयान जारी कर कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। शाज़िया मुझे ही नहीं बल्कि एडिटर सैय्यद उमर, कंसल्टिंग एडिटर अनीता हाडा, एचआर हेड अनु और डेस्क व असाइनमेंट टीम के कई लोगों को भी धमकाया करती थी। सभी उससे परेशान थे।” दूसरी और अमर उजाला की ओर से पत्रकार आदर्श झा की गिरफ्तारी पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।  

100 करोड़ की ब्लैकमेलिंग के आरोप में सुधीर चौधरी भी तिहाड़ जेल जा चुका है: सुधीर चौधरी भी 100 करोड़ रूपये की ब्लैकमेलिंग और रंगदारी में तिहाड़ जेल में रहकर आया था। यह मामला 2012 का है। दरअसल, 2012 में जी न्यूज के तत्कालीन दोनों वरिष्ठ पत्रकारों सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया को 100 करोड़ रूपये रंगदारी ऐठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों पत्रकारों पर कांग्रेस नेता नवीन जिंदल से कोयला घोटाले पर खबर ना चलाने को लेकर 100 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। बाद में पुलिस ने पत्रकारों सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया को 100 करोड़ रूपये रंगदारी ऐठने के आरोप में गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया था। 

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS