घर-घर जाकर बताएं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा: मोहन भागवत

  • [By: Pramod DaulatRam || 2025-04-08 23:37 IST
  • 9
घर-घर जाकर बताएं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा: मोहन भागवत

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत मंगलवार को लखनऊ के संघ कार्यालय भारती भवन पहुंचे। यहां उन्होंने स्वयं सेवकों से कहा कि शताब्दी वर्ष के दौरान स्वयंसेवक घर-घर जाकर संघ का इतिहास बताएं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत मंगलवार को लखनऊ के संघ कार्यालय भारती भवन पहुंचे। यहां उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि शताब्दी वर्ष में संघ पूरी शक्ति हिन्दुत्व के एजेंडे को मजबूती देने में लगाएगा। इस मुहिम में सब एक रंग  होकर जुटेंगे। इसके लिए रूठों को भी मनाया जाएगा। संघ की शाखाओं का विस्तार खासतौर से हर ग्राम पंचायत तक होगा। शहरी शाखाओं की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। शताब्दी वर्ष के दौरान स्वयं सेवक घर-घर जाकर संघ का इतिहास बताएं। डा. मोहन भागवत लखीमपुर खीरी में कबीरपंथी असंगदेव महाराज आश्रम जाने के लिए मंगलवार को सुबह तड़के लखनऊ पहुंचे थे। क्षेत्र व प्रांत के कुछ संघ पदाधिकारियों, विचार परिवार के सहयोगी संगठनों के चुनिंदा सदस्यों व लखनऊ विश्वविद्यालय के कई शिक्षकों से संघ प्रमुख ने कहा कि हर हाल में हिन्दुत्व को बढ़ावा देने के लिए जुटें। हिन्दुत्व की मजबूती से ही समाज मजबूत होगा। शताब्दी वर्ष के तहत संघ का विचार जन-जन तक पहुंचाएं। लोगों को संघ की 100 वर्ष की यात्रा के बारे में बताएं कि संघ का गठन कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ। जिन्हें कोई भ्रांति हो, उसे दूर करें।

TAGS

# RSS

SEARCH

RELATED TOPICS