यूपी की 23 साल की लुटेरी दुल्हन की 7 महीने में 25 शादियां 

  • [By: Meerut Desk || 2025-05-23 18:17 IST
यूपी की 23 साल की लुटेरी दुल्हन की 7 महीने में 25 शादियां 

लखनऊ। जनपद महाराजगंज की एक युवती ने सात महीने में अलग-अलग पुरुषों से 25 शादियां कीं। शादी के तीन चार दिन बाद जेवर नगदी लेकर फरार हो गई। अब राजस्थान पुलिस ने युवती को मध्य प्रदेश से दबोच लिया है। 

क्या है पूरा मामला: दरअसल उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में ठगी का अलग तरह का मामला सामने आया है। इस गांव की एक युवती पति के साथ मिलकर गिरोह बनाकर शादी के ऐप के माध्यम से लोगों से लाखों रूपये की ठगी कर रही थी। यह युवती लोगों को झांसे में लेकर सात महीने में 25 शादियां कर चुकी है। लेकिन बकरे की माँ कब तक खैर मनाती। आखिर 23 साल की लुटेरी दुल्हन अनुराधा पासवान  को राजस्थान पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर ही लिया। 

दरअसल जिला महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स की शादी नौतनवा क्षेत्र की एक युवती से वर्ष 2018 मेंहुई। पहले ही रिश्तेदारी होने के कारण दोनों ने प्रेम विवाह किया था। युवती ने घर से भागकर शादी की थी और कुछ दिन बाद दोनों गांव में आकर रहने लगे। एक साल बाद ससुराल वालों ने युवती के आचरण से परेशान होकर बेटे से उसे अलग कर दिया। इसके बाद दंपति घर के पास ही खाली पड़े एक मकान में रहने लगा। ग्रामीणों के अनुसार 2021 में दोनों बिना किसी को बताए अपनी छह साल की बेटी को छोड़कर और बेटे को साथ लेकर कहीं चले गए।

उसके बाद पति पत्नी ने घर छोड़ने के बाद भोपाल को अपना ठिकाना बनाया। वहां युवती ने एक गिरोह तैयार किया। इसमें छह लोग बताए जा रहे हैं। ये लोग शादियों के लिए ऑनलाइन एप चलाते थे और अविवाहित लड़कों को अपने जाल में फंसाकर शादी करते थे। दो-चार दिन बीतने के बाद ये लोग उनके घर के जेवरात-नकदी रुपया-पैसा लेकर फरार हो जाते थे। बताया जा रहा है कि युवती ने सात महीने में 25 शादियां की थीं। इसके बाद राजस्थान पुलिस के शिकंजे में आई। वहां की पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

SEARCH

RELATED TOPICS