मुस्तफाबाद होगा कबीर धाम, और 76वें जिले ‘कल्याण सिंह नगर’ की घोषणा  

  • [By: Meerut Desk || 2025-10-28 01:25 IST
  • 45

लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर के मुस्तफाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब मुस्तफाबाद का नाम बदलकर कबीरधाम किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री योगी ने देकर कहा कि इस गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है। फिर भी सेक्युलरिज्म के नाम पर इसका नाम मुस्तफाबाद रखा गया, जो एक बड़ा पाखंड है। मुख्यमंत्री योगी ने घोषणा की कि आज से इस गांव का नाम मुस्तफाबाद नहीं बल्कि कबीरधाम आश्रम होगा। 

मुख्यमंत्री योगी ने मुस्तफाबाद का नाम बदलने की घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम सांस्कृतिक विरासत को दोबारा जीवित करने वाला है। पहले इलाहाबाद को प्रयागराज और फैजाबाद को अयोध्या बनाया गया, और अब मुस्तफाबाद को कबीरधाम के रूप में जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने सेक्युलरिज्म के नाम पर गलत परंपराएं थोपी गईं। लेकिन अब विकास और विरासत साथ-साथ चल रहे हैं।

यूपी में 76वां जिला बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। पशिचमी उत्तर प्रदेश के दो जिलों में से तीन तहसीलों मिलाकर नया जिला बनाया जायेगा जिसका नाम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर ‘कल्याण सिंह नगर’ होगा। 

दरअसल उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ और बुलंदशहर के कुछ क्षेत्र को काटकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर एक नया जिला बनाया जायेगा। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे और पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पिछले दिनों की गई मांग पर राजस्व परिषद के आयुक्त ने कार्यवाही शुरू कर दी है। इस संबंध में दोनों जनपदों के ज़िलाधिकारियों को पत्र भेजते हुए कमिश्नर के जरिए आख्या मांगी गई है। कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू ने बुलंदशहर की तहसील डिबाई, अलीगढ़ की अतरौली और गंगीरी कस्बे को नई तहसील के रूप में बनाते हुए कल्याण सिंह नगर नाम से नया जिला बनाने का प्रस्ताव रखा है। जिसे योगी सरकार ने स्वीकृत कर दिया। 

दरअसल पूर्व सांसद और कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू ने एक अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मांग पत्र भेजा था। जिसमें लिखा था कि उनके पिता कल्याण सिंह ने अपना पूरा जीवन समाज के विकास के लिए बलिदान कर दिया था। वह अपने क्षेत्र अतरौली से लगातार विषम परस्थितियों
में भी चुनकर आते रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो भी दायित्व सौंपे गए उनके पिता ने पूरी निष्ठा के साथ निभाया। अब यह क्षेत्र भी विकास की आशा रखता है। 

 

TAGS

# CMYogi

SEARCH

RELATED TOPICS