तुम आ जाओ नहीं तो ला दो कोई दूसरी लड़की, खर्चा मैं दूंगा, डॉक्टर ने अपनी महिला कर्मचारी से कहा 

  • [By: Meerut Desk || 2025-11-02 00:09 IST
  • 16
तुम आ जाओ नहीं तो ला दो कोई दूसरी लड़की, खर्चा मैं दूंगा, डॉक्टर ने अपनी महिला कर्मचारी से कहा 

सुल्तानपुर (यूपी)। जनपद में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक पद पर तैनात एक डॉक्टर ने अपनी महिला स्वास्थ्य कर्मी से शर्मनाक मांग करते हुए कहा कि या तो तुम आ जाओ या फिर कोई दूसरी लड़की भेज दो। खर्चा मैं दे दूंगा। डॉक्टर और महिला स्वास्थ्य कर्मी की बातों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एशियन एक्सप्रेस लाइव इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 

यह मामला उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का है। जहाँ पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर अधीक्षक के पद पर तैनात एक डॉक्टर और एक महिला स्वास्थ्य कर्मी की बातचीत का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। इस ऑडियो में डॉक्टर महिला कर्मचारी से साथ में घूमने-फिरने, शॉपिंग कराने और प्यार करने जैसी बातें कर रहा है। महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ने डॉक्टर की इन बातों का विरोध किया। लेकिन इसके बाद डॉक्टर ने बेशर्मी की हद पार करते हुए महिला से दूसरी लड़की लाने की व्यवस्था करने की बात कही।

गौरतलब है कि इससे पहले उक्त महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ने इस मनचले अधीक्षक/डॉक्टर की हरकतों की शिकायत सीएमओ सुल्तानपुर से भी की थी। महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ने डॉक्टर की मांग को ठुकराते हुए नौकरी छोड़ देने की बात कही। वायरल हुए ऑडियो में आरोपी अधीक्षक महिला स्वास्थ्य कर्मी के समक्ष दोस्ती का प्रस्ताव रख रहे हैं। लेकिन वह उनके प्रस्ताव को ठुकरा देती है। साथ ही उनके द्वारा पूर्व में एक अन्य महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ किए गए कृत्य को उजागर कर बदनाम होने की आशंका जताती है। लेकिन इस दौरान अधीक्षक उस महिला पर दोस्ती करने का दबाव बनाते हैं। लेकिन महिला स्वास्थ्य कर्मी उनको अनसुना करती है। 

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS