योगी के बुलडोजर का डर: नोटिस मिलते ही अवैध मस्जिद को खुद ही ढहाने लगे मुस्लिम लोग

  • [By: Lucknow Desk || 2025-05-29 17:57 IST
योगी के बुलडोजर का डर: नोटिस मिलते ही अवैध मस्जिद को खुद ही ढहाने लगे मुस्लिम लोग

महराजगंज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुल्डोज़र का ख़ौफ़ सिर चढ़कर बोल रहा है। कोल्हुई क्षेत्र में नवीन परती की जमीन पर बनी मस्जिद के मामले में नोटिस मिलने के बाद बुधवार को मुस्लिम लोगों ने खुद ही मस्जिद को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। देर शाम तक ध्वस्तीकरण जारी था। दरअसल मुस्लिम समुदाय को योगी के बुलडोजर एक्शन का डर था।

क्या है मामला: दरअसल मैनहवा के टोला रसूलपुर में नवीन परती की 18 एकड़ जमीन पर मस्जिद बनाई गई थी। लेखपाल ने मामले का संज्ञान लेकर पैमाइश की। पैमाइश में जानकारी हुई कि जिस जमीन पर मस्जिद बनी है, वह सरकारी अभिलेख में नवीन परती के रूप में दर्ज है। जांच के बाद फरेंदा तहसील प्रशासन ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा। नोटिस के बाद गांव वालों ने खुद मस्जिद को गिराने की पहल शुरू कर दी। इससे पहले अब तक क्षेत्र दो मदरसे ध्वस्त किये जा चुके हैं, जबकि एक मस्जिद आंशिक और एक मदरसे की चहारदीवारी गिराई जा चुकी है।

इस मामले में तहसीलदार वरिष्ठ कुमार वर्मा ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया जा रहा है। कुछ लोग अवैध निर्माण खुद ही हटा रहे हैं। मैनहवा के टोला रसूलपुर में नवीन परती की जमीन पर बनी मस्जिद को लेकर नोटिस जारी किया गया था।

पीलीभीत में भी मुस्लिमों ने खुद ही मस्जिद को ढहाया: इससे पहले पीलीभीत के भरतपुर गांव में स्थित एक मस्जिद को अवैध चिह्नित किया गया। पूरनपुर तहसीलदार ने मस्जिद के मालिक दो भाइयों जुम्मन और हैदर को नोटिस जारी कर उन्हें 16 मई तक पट्टा कैंसिल कराने या अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया था। जिसके दोनों भाइयों ने मस्जिद में अजान और नमाज बंद कर दी। प्रशासनिक कार्रवाई से बचनेके लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद ही मस्जिद  धवस्त कर दी। 

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS