मेरठ के एसएसपी डॉ विपिन टाडा समेत 10 आईपीएस अधिकारी बनेंगे डीआईजी 

  • [By: Meerut Desk || 2025-12-21 23:50 IST
  • 269
मेरठ के एसएसपी डॉ विपिन टाडा समेत 10 आईपीएस अधिकारी बनेंगे डीआईजी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 2012 बैच के 10 आईपीएस अधिकारियों के डीआईजी बनने को हरी झंडी दिखा दी है। दरअसल सूबे में गोरखपुर और मेरठ के एसएसपी समेत दस आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। विभागीय प्रोन्नति समिति डीपीसी की हाल ही में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इन आईपीएस अधिकारियों को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) रैंक पर प्रमोट करने पर मुहर लग गई। 

प्रमोशन पाने वाले इन आईपीएस अधिकारियों में मेरठ के एसएसपी विपिन टाडा और गोरखपुर के एसएसपी राजकरन नैय्यर और भी शामिल हैं। शासन के इस निर्णय के बाद अब जल्द ही शासन की ओर से इन अधिकारियों की नई नियुक्तियों और प्रमोशन के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इसके चलते कई जिलों के पुलिस कप्तान भी बदल जाएंगे। डीपीसी की बैठक में जिन प्रमुख नामों पर मुहर लगी है, उनमें वर्तमान में विभिन्न महत्वपूर्ण जिलों और इकाइयों की
कमान संभाल रहे अधिकारी भी शामिल हैं।

डीआईजी के रूप में प्रमोशन प्राप्त करने वाले आईपीएस अधिकारियों की सूचि इस प्रकार है :

  1. आईपीएस आशीष तिवारी एसएसपी सहरानपुर
  2. आईपीएस विपिन टांडा एसएसपी मेरठ
  3. आईपीएस अभिषेक यादव SP पीलीभीत
  4. आईपीएस सोमेन वर्मा एसएसपी मिर्जापुर
  5. आईपीएस संकल्प शर्मा एसएसपी लखीमपुर खीरी
  6. आईपीएस राज करन नैय्यर एसएसपी गोरखपुर
  7. आईपीएस सुशील चंद्रभान एसएसपी एसटीएफ
  8. आईपीएस यमुना प्रसाद डीजीपी नोयडा
  9. आईपीएस हेमराज मीना डीजीपी आफ़िस
  10. आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा डीजीपी आफ़िस

SEARCH

RELATED TOPICS