इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो बनाने वाली मेहरूनिशां और महक को पुलिस ने भेजा जेल 

  • [By: Meerut Desk || 2025-07-15 17:54 IST
  • 26

संभल। बदजुबानी, अश्लीलता और गाली-गलौच से भरपूर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम से पैसा कमाने वाली दो लड़कियों और उनके सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। जेल भेजे गए लोगों में आरोपी मेहरूनिशां निशा उर्फ परी पुत्री सरफराज, महक पुत्री सरफराज, हिना पुत्री कल्लू निवासी मौ जर्रार आलम पुत्र हामिद है। 

क्या है मामला: दरअसल सूबे के संभल जनपद में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अश्लीलता, अशोभनीय भाषा और अपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपलोड करने वाले आरोपियों को पुलिस ने घर दबोचा। सस्ती लोकप्रियता और अधिक पैसे कमाने के लालच में आरोपी लड़कियां गाली-गलौज और अपत्तिजनक कंटेंट बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करती थीं। 

संभल पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक मोहित चौधरी प्रभारी चौकी मसूरपुर माफी थाना असमोली द्वारा आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उन्हें बताया गया कि गांव की दो लड़कियों ने इंस्टाग्राम पर महकपरी_123 नाम से आईडी बना रखी है। ये लड़कियां उस आईडी से आपत्तिजनक भाषा गाली-गलौज और अश्लील इशारों की वीडियो बनाकर अपलोड करती हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में बच्चों और महिलाओं पर गलत असर पड़ रहा है। इसके बाद पुलिस ने धारा 296 (बी) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना और आरोपियों की तलाश शुरू की।

मुक़दमा दर्ज होने की सूचना मिलते ही आरोपी लड़कियां अपने घर से फरार हो गई। लेकिन पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला और मीडिया के समक्ष पेश किया। पत्रकारों से बात करते हुए एसपी संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने जाँच के दौरान आरोपी मेहरूल निशा उर्फ परी पुत्री सरफराज, महक पुत्री सरफराज निवासी शाहबाजुर थाना असमोली, हिना पुत्री कल्लू निवासी मोहल्ला इकबाल नगर जोया थाना डिडौली जिला अमरोहा और जर्रार आलम पुत्र हामिद निवासी गांव भवालपुर माफी थाना डिडौली जिला अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर हम लोग रुपये कमाने के लालच और ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए आपत्तिजनक भाषा और अश्लील वीडियो अपलोड करते थे।

SEARCH

RELATED TOPICS