कंप्यूटर साइंस में डॉक्टरेट अनिल यादव बने सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ के कुलसचिव

  • [By: Meerut Desk || 2025-06-18 18:23 IST
  • 103
कंप्यूटर साइंस में डॉक्टरेट अनिल यादव बने सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ के कुलसचिव

मेरठ। सूबे की योगी सरकार ने छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर के पूर्व कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव को चौ. चरण सिंह विवि का नया कुलसचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. अनिल कुमार यादव कंप्यूटर विज्ञान में डॉक्टरेट है। यानी पहली बार चौ. चरण सिंह विवि मेरठ को एक तकनीकी विशेषज्ञ कुलसचिव मिला है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि अब चौ. चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ में परीक्षा और डिग्री/प्रमाण पत्र में होने वाली भयंकर गलतियों को सुधारा जा सकेगा। ग़ौरतलब है कि आईपी यूनिवर्सिटी दिल्ली से आईटी में एमटेक और एमएनएनआईटी इलाहाबाद से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी अनिल कुमार यादव छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर में 2019 से 2021 तक परीक्षा नियंत्रक और 2021 से 2025 तक कुलसचिव पद पर कार्यरत रहे। अनिल कुमार यादव कार्यकाल में छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर ने कामयाबी के कई परचम लहराए। 

ग़ौरतलब है कि चौ. चरण सिंह विवि की प्रशासनिक व्यवस्था फिलहाल मैनुअल मोड पर है जबकि छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर में समस्त कार्य कंप्यूटरीकृत हैं। रिजल्ट जारी करने से लेकर बाद में संशोधन और इसे अपडेट कराने के लिए स्टूडेंट्स को परिसर में आने की जरुरत नहीं पड़ती। ऐसे में डॉ. अनिल कुमार यादव की कुलसचिव के रूप में नियुक्ति चौ. चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ में प्रशासनिक बदलाव का बड़ा आधार बन सकती है। चौ. चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ और इससे संबंधित कॉलेजों में अध्ययन कर रहे लाखों स्टूडेंट्स को नए कुलसचिव द्वारा छात्रहित में होने वाले बड़े शैक्षिक और तकनीकी सुधर और बदलाव का इंतजार रहेगा। 

TAGS

# CCSUM

SEARCH

RELATED TOPICS