भड़काऊ बयानबाजी पर सपा नेता सुमैया राणा पर एफआईआर 

  • [By: Meerut Desk || 2025-10-08 12:19 IST
  • 18
भड़काऊ बयानबाजी पर सपा नेता सुमैया राणा पर एफआईआर 

लखनऊ। बरेली में उन्मादी और उत्पादी भीड़ पुलिस के समझाने पर भी नहीं मानी और बवाल करने पर उतारू हो गई तो पुलिस ने अपना डंडाधर्म अपनाया और भीड़ को कंट्रोल कर लिया। लेकिन इस लाठीचार्ज के खिलाफ समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता सुमैया राणा ने भड़काऊ बयानबाजी करते हुए कहा कि लखनऊ में भीड़ नहीं सैलाब आएगा, पुलिस अपनी बंदूकों के साथ तैयार रहे। यह सीधा सीधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की पुलिस पर निशाना साधा गया था। सख्ती के जाने जाने वाले मुख्यमंत्री की यूपी पुलिस ने बवाल  मौलाना तौकीर को जेल भेजने के बाद अब सुमैया राणा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। 

TAGS

# UPPolice

SEARCH

RELATED TOPICS