यूपी से चुन-चुन कर किया पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर: मुख्यमंत्री योगी

  • [By: PK Verma || 2025-04-28 17:24 IST
यूपी से चुन-चुन कर किया पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाव में 22 अप्रैल को 27 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके चलते पूरे देश में पाकिस्तान और उसके द्वारा पोषित आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा और आक्रोश है। भारत सरकार ने देश से सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीज़ा रद्द कर दिया था और सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश दिया था। 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी सूबे से तमाम पाकिस्तानी नागरिकों को निकाल बाहर कार दिया। दरअसल पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश से चुन-चुन कर किया पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश 24 घंटे में कार्रवाई करने वाला पहला जिला बन गया है।

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त निर्देश के साथ-साथ पल-पल मॉनीटरिंग भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 24 घ्ंटे में प्रदेश के सभी जिलों से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर करने वाला देश में यूपी पहला राज्य बन गया है। वहीं अंतिम बचे एक पाकिस्तानी नागरिक को बुधवार को वापस भेज दिया जाएगा। पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसी द्वारा लगातार उसपर नजर रखी जा रही है।

22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए कई अहम निर्णय लिया। इस दौरान केंद्र सरकार ने देश के सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश भेजने के निर्देश दिए। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल प्रदेश से बाहर करने के साथ उन्हे उनके देश रवाना किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिये थे कि पाकिस्तानी नागरिक वापस अपने देश ही जाएं इसके लिए उनके साथ पुलिस दल को भेजा जाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह अपने वतन लौट गए हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रदेश के सभी 75 जिलों को अलर्ट करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त निर्देश के साथ-साथ पल-पल मॉनीटरिंग भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 24 घ्ंटे में प्रदेश के सभी जिलों से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर करनेवाला देश में यूपी पहला राज्य बन गया है। वहीं अंतिम बचे एक पाकिस्तानी नागरिक को बुधवार को वापस भेज दिया जाएगा। पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसी द्वारा लगातार उसपर नजर रखी जा रही है।

TAGS

# CMYogi

SEARCH

RELATED TOPICS