मगरमच्छ के मुंह से पिता को बचाने वाले 10 वर्षीय बेटे को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

  • [By: VINOD KUMAR || 2025-12-26 23:52 IST
  • 116
मगरमच्छ के मुंह से पिता को बचाने वाले 10 वर्षीय बेटे को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

आगरा। प्रदेश के एक दस साल के बहादुर लड़के ने मगरमच्छ के जबड़े से अपने पिता की जिंदगी वापिस छिन ली। अब इस बहादुर लड़के को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उसे दिल्ली बुलाकर सम्मानित किया। 

अपने पिता को मौत के मुंह से वापिस खींच लाने वाले दस साल के इस बहादुर लड़के की प्रशंसा हो रही है। यह लड़का सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस लड़के की बहादुरी के किस्से प्रदेश ही नहीं देशभर में फैले तो उसे सम्मानित करने का फैसला किया गया। खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उसे दिल्ली बुलाकर सम्मानित किया। अजयराज नामक इस लड़के को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलने से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। 

अजयराज नामक यह लड़का आगरा जिले के झरनापुरा हरलालपुर गांव के निवासी किसान वीरभान चाहर का बीटा है। इसकी आयु महज दस वर्ष है। घटना जुलाई 2025 की है। अजयराज के पिता वीरभान आगरा-धौलपुर सीमा क्षेत्र के चंबल नदी के किनारे पानी लेने गए थे। उनके साथ उनका बेटा अजयराज भी था। इसी दौरान नदी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक वीरभान के पैर को जबड़े में दबोच लिया और उन्हें गहरे पानी की ओर खींचने लगा। कुछ पल के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। लेकिन मगरमच्छ जब वीरभान को पानी में खींचने लगा तो वीरभान की चीख सुनकर उसका दस वर्ष का बेटा अजयराज उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़ा। पहले तो वह घबराया, लेकिन पिता को मगरमच्छ के जबड़े में फंसा देखकर अजयराज ने डर पर काबू पाया। अजयराज ने साहस दिखाया और बिना समय गंवाए नदी किनारे पड़ा बबूल का मोटा डंडा उठाया और मगरमच्छ पर लगातार वार शुरू कर दिए। अचानक हुए इन प्रहारों से मगरमच्छ घबरा गया और कुछ ही क्षणों में वीरभान को छोड़कर वापस नदी में चला गया। इस दौरान मगरमच्छ ने एक बार अजयराज की ओर भी झपट्टा मारा, लेकिन वह सूझबूझ से सुरक्षित निकल आया। घटना में वीरभान गंभीर रूप सेघायल हो गए थे। उन्हें तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेजाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया। 

डॉक्टरों के अनुसार समय पर मदद न मिलती तो हादसा जानलेवा हो सकता था। अजयराज की बहादुरी के हर जगह चर्चे साहसिक घटना के बाद अजयराज की बहादुरी की चर्चाक्षेत्र सेलेकर प्रदेश स्तर तक हुई। बहादुरी और त्वरित निर्णय क्षमता को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन मेंआयोजित कार्यक्रम मेंअजयराज को सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि अजयराज जैसे बच्चे समाज के लिए प्रेरणा हैं। सम्मान मिलने के बाद गांव में खुशी का माहौल हैऔर लोग इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बता रहेहैं। ऐसी औलाद पर हर माँ बाप को गर्व होना चाहिए। 

एशियन एक्सप्रेस लाइव बहादुर अजयराज को सैलूट करता है। 

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS