कांवड़ियों को बदनाम करने के लिए हो रहा मीडिया ट्रायल: सीएम योगी

  • [By: Pramod DaulatRam || 2025-07-18 16:39 IST
  • 25
कांवड़ियों को बदनाम करने के लिए हो रहा मीडिया ट्रायल: सीएम योगी

लखनऊ। इन दिनों इन दिनों सावन के महीने की बहार है और उत्तर प्रदेश में चारों और कांवड़ और कांवड़ियों से सड़कें रोशन है। पूरा प्रदेश भगवामय हो गया है। ऐसे में कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कांवड़ियों द्वारा की जारी तथाकथित तोड़फोड़ के वीडियो वायरल हो रहे है। इन वीडियो पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी नाराजगी प्रकट की है। 

यह वीडियो यहां देखें: कांवड़ियों को बदनाम करने के लिए हो रहा मीडिया ट्रायल: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर कांवड़ यात्रियों को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। कांवड़ियों को उपद्रवी और आतंकवादी तक कहने का दुस्साहस कर रहे हैं। यह ऐसी मानसिकता है जो हर जगह भारत की विरासत का अपमान करना चाहती है। मुख्यमंत्री योगी का इशारा सोशल मीडिया पर चल रहे कांवड़ियों के उन वीडियो की तरफ था जिसमें ढाबा, स्कूल बस, कार, बाइक आदि में तोड़फोड़ करते कांवड़िया दिखाई दे रहे हैं। इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन वीडियो को मीडिया ट्रायल बताते हुए कहा कि यूपी में हम लोगों ने व्यवस्था बनाई है कि किसी अस्त्र शस्त्र का इस्तेमाल नहीं करेंगे। मुहर्रम का जुलूस उत्पात, आगजनी, तोड़फोड़ का कारण बनता था। बहन बेटियां सड़क पर नहीं निकल पाती थीं। अब कांवड़ यात्राएं निकल रही हैं। हर व्यक्ति इस अभियान से जुड़ा हुआ है। एकता का अद्भुतद्भु संगम है। न जाति, न क्षेत्र, न वर्ग, न मत और न संप्रदाय का भेद है। हर-हर बम-बम बोलते हुए जाते हैं। तीन सौ चार सौ किलोमीटर पैदल जाते हैं। वहां से जल लेकर कांवड़ को कंधे पर रखकर उसी भक्ति भाव से आते हैं। इसके बाद भी एक मीडिया ट्रायल होता है। बदनाम किया जाता है। खूब उसके बारे में लिखा जाता है। उन्हें उपद्रवी और आतंकवादी तक बोलने का दुस्साहस होता है। यह सब रुकना चाहिए। 

TAGS

# CMYogi

SEARCH

RELATED TOPICS