एक अरब रूपये से अधिक के विकास कार्य कराने वाले राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी

  • [By: Pramod DaulatRam || 2026-04-11 22:15 IST
  • 504
एक अरब रूपये से अधिक के विकास कार्य कराने वाले राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी

एक अरब रूपये से अधिक के विकास कार्य कराने वाले राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी

मेरठ: डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी आज उत्तर प्रदेश और देश में किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वह विधायक, राज्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वर्तमान में राज्यसभा सांसद है। मेरठ में उन्हें राजनीति के चाणक्य कहा जाता है। उन्होंने कई प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के शासनकाल में शानदार राजनीतिक पारी खेली है। 2014 का नरेंद्र मोदी का पहला लोकसभा चुनाव कौन भूल सकता है। उस समय लक्ष्मीकांत बाजपेयी उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। और उस आम चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक लोकसभा सीटें जीती और नरेंद्र मोदी प्रचंड बहुमत के साथ भारत के प्रधानमंत्री बने।

https://x.com/i/status/2043202748037079395

75 वर्षीय युवा भाजपा नेता लक्ष्मीकांत बाजपेयी 1977 में जनता पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे। उत्तर प्रदेश में मायावती के मुख्यमंत्री काल में लक्ष्मीकांत बाजपेयी कैबिनेट में राज्यमंत्री बने। 

उन्हें एक साफ छवि वाला और स्कूटर से चलने वाले नेताजी के रूप में भी देखा जाता है। आज वह राज्यसभा सांसद है लेकिन आज भी कई बार वह स्कूटर से ही निकल लेते है। यही उनकी सादगी है। अपनी साफ और सादगी भरी छवि, कर्मठता और पार्टी के लिए समर्पण के चलते लक्ष्मीकांत बाजपेयी 2012 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनाए गए। 2014 का लोकसभा चुनाव उनके कार्यकाल में ही लड़ा गया और भारी बहुमत के साथ जीता गया।

आज राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने अपने मेरठ स्थित कैंप कार्यालय में प्रेस-कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर पत्रकारों को अपने राजसभा कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि वह अब तक केंद्र सरकार और राज्य सरकार के माध्यम से अपनी सांसद निधि से लगभग सौ करोड़ यानी एक अरब बारह करोड़ रुपए के विकास कार्य करा चुके है।

TAGS

# Meerut

SEARCH

RELATED TOPICS