यूपी में एसडीएम का अर्दली 10 हजार की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ़्तार 

  • [By: Meerut Desk || 2025-07-01 16:41 IST
  • 9
यूपी में एसडीएम का अर्दली 10 हजार की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ़्तार 

रामपुर: सूबे के जनपद रामपुर में मिट्टी उठाने की अनुमति के नाम पर मिलक एसडीएम के अर्दली को एंटी-करप्शन की टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एंटी-करप्शन की टीम अर्दली के खिलाफ केस दर्ज भ्रष्टाचार का कराया गया है। ग़ौरतलब है कि इन्हीं एसडीएम के यहां साल भर पहले भी घूसखोरी का मामला प्रकाश में आया था। तब मिलक एसडीएम के पेशकार जुनैद को 20 हजार की घूसखोरी में रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में एसडीएम मिलक आनंद कुमार कनौजिया ने बताया कि दो दिन पूर्व हमने कार्यभार ग्रहण किया है। अभी कार्यालय के कर्मचारियों के व्यवहार और उनकी कार्यशैली के बारे में जानकारी नहीं है। जिस समय एंटी-करप्शन टीम ने अर्दली को गिरफ्तार किया गया, उस समय भवन की दूसरी मंजिल केंद्रीय कृषि मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा पर ले रहे थे।

SEARCH

RELATED TOPICS