जलालुद्दीन उर्फ़ छांगुर बाबा को मुस्लिम देशों से मिले 500 करोड़, धर्मांतरण में होता था खर्च

  • [By: Meerut Desk || 2025-07-11 16:12 IST
  • 20
जलालुद्दीन उर्फ़ छांगुर बाबा को मुस्लिम देशों से मिले 500 करोड़, धर्मांतरण में होता था खर्च

लखनऊ। जब से जलालुद्दीन उर्फ़ छांगुर बाबा पुलिस की ग़िरफ़्त में आया है तभी से रोज नए-नए बड़े खुलासे हो रहे है। जानकारी के अनुसार धर्म का धंधा करने वाले इस छिंगुर बाबा को मुस्लिम देशों से 500 करोड़ रूपये मिले। इसी के साथ यह भी चौकाने वाली ख़बर है कि यह पैसा हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण में खर्च होता था। यूपी एटीएस के अनुसार, सबसे अधिक विदेशी फंडिंग अयोध्या जिले में पहुंची, जहां कथित तौर पर हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराया गया। इसी के साथ धर्म को धंधा बनाने वाले जलालुद्दीन उर्फ़ छांगुर बाबा और उसके सहयोगियों से जुड़े 40 बैंक खातों की जांच शुरू हो चुकी है।

दरअसल उत्तर प्रदेश की एंटी टेरर स्क्वॉड यानी एटीएस ने शुक्रवार को एक बड़ा खुलासा किया है। एटीएस ने बताया कि जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को पिछले तीन सालों में करीब 500 करोड़ का विदेशी चंदा मिला है। इसमें से 200 करोड़ की रकम आधिकारिक बैंकिंग माध्यमों से भारत पहुंची, जबकि 300 करोड़ अवैध हवाला के जरिए नेपाल से भारत लाए गए। यह पैसा कई मुस्लिम देशों से भेजा गया। इस पैसे का इस्तेमाल भारत में धर्मांतरण करवाने के के लिए जलालुद्दीन उर्फ़ छांगुर बाबा को भेजा गया। 

एटीएस को जांच में यह पता चला है कि नेपाल के काठमांडू, नवलपरासी, रूपनदेही और बांके जैसे सीमावर्ती जिलों में सौ से अधिक बैंक खाते खोले गए, जिनमें मुस्लिम देशों से आया पैसा जमा किया गया। धर्मांतरण के गंदे काम में इस्तेमाल होने वाला यह पैसा पाकिस्तान, दुबई, सऊदी अरब और तुर्की जैसे मुस्लिम बहुल देशों से भारत में भेजा गया। एटीएस के अनुसार, मुस्लिम देशों से आया सबसे अधिक विदेशी फंडिंग अयोध्या जिले में भेजा गया जहां पर कथित तौर पर हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराया गया। जलालुद्दीन उर्फ़ छांगुर बाबा और उसके सहयोगियों से जुड़े 40 बैंक खातों की जांच शुरू हो चुकी है।

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS