5 पीसीएस समेत 7 अफसरों पर नगरायुक्त की कड़ी कार्यवाही 

  • [By: Lucknow Desk || 2026-01-08 23:56 IST
  • 124
5 पीसीएस समेत 7 अफसरों पर नगरायुक्त की कड़ी कार्यवाही 

लखनऊ। नगर निगम के नगरायुक्त गौरव कुमार ने लापरवाही बरतने पर 5 पीसीएस समेत 7 अफसरों पर कड़ा एक्शन लेते हुए उनका वेतन रोकने का आदेश दे दिया।

दरअसल नगर निगम में टैक्स वसूली को लेकर हो रही लापरवाही को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने टैक्स वसूली में गंभीर लापरवाही बरतने वाले पांच पीसीएस अधिकारियों सहित कुल सात अफसरों का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल निगम की समीक्षा बैठक में इन अधिकारियों के क्षेत्रों की वसूली बेहद कम पाई गई, जिससे नगर आयुक्त ने अपना नाराजगी प्रकट की। जिसके चलते नगरायुक्त ने लापरवाही बरतने वाले इन अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया।

नगरायुक्त के आदेश पर जिन पीसीएस अधिकारियों का वेतन रोका गया है, उनमें एसडीएम रामेश्वर प्रसाद, विकास सिंह, विनीत सिंह, संजय यादव और पीसीएस आकाश कुमार शामिल हैं। ये सभी अधिकारी जोनल अधिकारी का भी चार्ज संभाल रहे हैं, इसके बावजूद टैक्स वसूली में इनका प्रदर्शन बेहद खराब पाया गया। इसके अलावा जोन-1 के जोनल अधिकारी ओपी सिंह और जोन-6 के जोनल अधिकारी अमरजीत यादव का भी वेतन रोक दिया गया है।

नगर आयुक्त ने केवल वेतन रोकने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी बल्कि बीस से अधिक टैक्स इंस्पेक्टरों को सख्त चेतावनी दी गई है। नगर आयुक्त ने दो टूक कहा कि अगर जनवरी माह में टैक्स वसूली में सुधार नहीं हुआ तो इन इंस्पेक्टरों का वेतन भी रोका जाएगा।

SEARCH

RELATED TOPICS