मुझे मुल्ली और आतंकवादी कहा गया: इकरा हसन

  • [By: Meerut Desk || 2025-10-16 16:51 IST
  • 10
मुझे मुल्ली और आतंकवादी कहा गया:  इकरा हसन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद इकरा हसन के बयान से सियासी पारा हाई हो गया है।

दरअसल सपा सांसद इकरा हसन ने आरोप लगाया है कि एक वरिष्ठ नेता ने उनके खिलाफ अभद्र और गलत भाषा का इस्तेमाल किया। इकरा हसन ने कहा कि उन्हें 'मुल्ली' और 'आतंकवादी' कहकर बुलाया गया। इतना ही नहीं और उनके परिवार के लिए भी गलत और अशोभनीय बातें कहीं। हालांकि सांसद इकरा हसन ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में कहा कि 'इलाके के ही बड़े नेता' के इशारे पर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS