दुष्कर्म का आरोपी डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार बर्खास्त 

  • [By: Meerut Desk || 2025-12-06 11:04 IST
  • 41
दुष्कर्म का आरोपी डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार बर्खास्त 

लखनऊ। महिला अधिकारी श्वेता सरन वर्मा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी राज्य कर विभाग के वरिष्ठ डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार द्वितीय को योगी सरकार ने सेवा से बर्खास्त कर दिया। गौरतलब है कि डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार द्वितीय झाँसी मंडल का राज्य प्रतिनिधि भी रह चुका है। 

डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार द्वितीय को अगस्त 2018 को भोपाल स्थित एक होटल में एक महिला अधिकारी के साथ मारपीट और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसी दौरान पंकज कुमार को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया था। गिरफ़्तारी के बाद अदालत ने पंकज कुमार द्वितीय को 10 वर्ष की कठोर सजा सुनाई थी। अदालत द्वारा दुष्कर्म के आरोपी डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार द्वितीय को 10 वर्ष की कठोर सजा सुनाये जाने के बाद विभागीय जाँच में भी दोषी पाया गया जिसके चलते राज्य सरकार  पंकज कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया। 

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS