उदयनिधि स्टालिन के सनातन को खत्म करना ही होगा वाले बयान का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 

  • [By: Meerut Desk || 2026-05-17 23:13 IST
  • 201
उदयनिधि स्टालिन के सनातन को खत्म करना ही होगा वाले बयान का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 

नई दिल्ली/चेन्नई: डीएमके विधायक और तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तमिलनाडु विधानसभा में 'सनातन धर्म को खत्म करना होगा' वाली टिप्पणी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की विधानसभा में मौजूदगी में यह बयान दिया गया था। 

गौरतलब है कि कुछ साल पहले भी उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर इसी तरह की टिप्पणी की थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार भी लगाई थी। हालांकि, इस बार टिप्पणी तमिलनाडु विधानसभा के भीतर की गई है। लाइव लॉ के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर करते हुए उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म को खत्म करने वाली टिप्पणी का जिक्र है। यह अर्जी एक अवमानना याचिका के तहत दाखिल की गई है। यह अवमानना याचिका अमिता सचदेवा नाम की वकील ने दायर की।

SEARCH

RELATED TOPICS