सीएमओ डॉ जयभगवान एक लाख रुपए की रिश्वत लेता रंगेहाथों गिरफ्तार

  • [By: Meerut Desk || 2025-07-05 17:28 IST
  • 9
सीएमओ डॉ जयभगवान एक लाख रुपए की रिश्वत लेता रंगेहाथों गिरफ्तार

गुरुग्राम एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की एक टीम एक प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालकों से एक लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में जिला पलवल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय भगवान को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। 

दरअसल आरोपी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय भगवान एक निजी अस्पताल को बंद करने की धमकी देकर उसके तीन संचालकों से 15 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसकी किस्त लेने के दौरान ही वह पकड़ा गया। आरोपी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय भगवान के खिलाफ एसीबी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और BNS की धारा 308 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

संबंधित अधिकारी ने बताया कि अस्पताल संचालक आरोपी सीएमओ डॉ जयभगवान को दो किस्तों में सात लाख रुपए दे चुके थे। हालांकि वह बाकी बची रकम देने के लिए भी अस्पताल संचालकों पर दबाव बना रहा था, जिससे परेशान होकर संचालकों ने गुरुग्राम स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से इसकी शिकायत कर दी। जिसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सीएमओ को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीएमओ डॉ जयभगवान के घर की तलाशी लेने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सीएमओ के घर की अलमारी से कथित तौर पर तीन लाख रुपए भी बरामद किए।

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS