हरियाणा में 17 साल का लड़का 40 साल की सौतेली माँ के साथ फ़रार 

  • [By: Meerut Desk || 2025-07-11 17:34 IST
  • 18
हरियाणा में 17 साल का लड़का 40 साल की सौतेली माँ के साथ फ़रार 

नूंह (हरियाणा): कलयुग के इस दौर में आये दिन रिश्ते तार-तार हो रहे है। लोगों में मान-मर्यादा और शर्म ख़त्म हो चुकी है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के नूंह जिले से सामने आया है। दरअसल एक पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ है कि उसका सगा बेटा अपनी सौतेली माँ के भाग गया है। लेकिन पुलिस ने तीन महीने तक कुछ नहीं किया तो पीड़ित पिता/पति ने अब मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है और दोनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि पहले तो उनका सगा बेटा अपनी मां (पिता की दूसरी पत्नी) के पैर छूता था। लेकिन बाद में दोनों में शारीरिक संबध हो गए। उसके बाद दोनों घर से भाग गए। 

नूंह जिले के बासदल्ला गांव के पीड़ित रामकिशन पुत्र कन्हैया ने बताया की लगभग 18 वर्ष पहले उसकी शादी फिरोजाबाद से हुई थी, जिस पत्नी से उनके एक बेटा हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई। तीन साल बाद रामकिशन ने सोहना नाम की एक महिला से दूसरी शादी कर ली। सोहना से रामकिशन को एक बेटी भी हुई। रामकिशन की पहली पत्नी का 17 वर्षीय बेटा एक दिन अपने पिता के घर पुन्हाना पहुंचा और तीन महीने तक अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहा। 

अपनी मां के पैर छूता था युवक: पीड़ित पिता रामकिशन ने बताया कि उसका बेटा अपनी सोतैली मां को अपनी मां मानने लगा था और रोजाना उसके पैर भी छूता था। लेकिन तीन महीने बाद बेटे को अपनी सौतेली मां से प्यार हो गया ओर तीन महीने बीतने के बाद बेटा अपनी सौतेली मां को भगाकर ले गया। रामकिशन ने बताया कि उनके बेटे की उम्र 17 वर्ष है और उनकी पत्नी की उम्र 40 वर्ष है। 

SEARCH

RELATED TOPICS