प्रशासनिक सेवा टॉपर अश्वनी कुमार पांडा 15 हज़ार की रिश्वत लेता रंगेहाथ गिरफ़्तार 

  • [By: Meerut Desk || 2025-09-14 15:58 IST
  • 13
प्रशासनिक सेवा टॉपर अश्वनी कुमार पांडा 15 हज़ार की रिश्वत लेता रंगेहाथ गिरफ़्तार 

भुवनेश्वर: कभी ओडिसा प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में टॉपर रहे अश्वनी कुमार पांडा रिश्वतखोरी के मामले में फंस गए है। अश्वनी कुमार पांडा को एक किसान से 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। 

क्या है मामला: ओडिशा विजिलेंस ने संबलपुर जिले की बंदा तहसील के तहसीलदार अश्वनी कुमार पांडा को 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है है। अश्वनी कुमार पांडा पर एक किसान से जमीं के म्यूटेशन के बदले रिश्वत में 20 हजार रूपये की मांग की गई थी। विजिलेंस टीम ने अश्वनी कुमार पांडा के आवास पर भी छापेमारी की जहाँ से 4 लाख 73 हजार रुपया नगद बरामद किया गया है। 

गौरतलब है कि अश्वनी कुमार पांडा 2019 ओडिशा सिविल सर्विसेज परीक्षा के टॉपर रहे है। खैर सिविल सर्विसेज परीक्षा का यह टॉपर फ़िलहाल जेल की रोटी खा रहा है। 

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS