मोदी का बिहार: भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी

  • [By: AE Live || 2025-11-15 01:15 IST
  • 25
मोदी का बिहार: भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी

पटना/नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है। इस ऐतिहासिक जीत पर बिहार की जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास-प्रधान राजनीति की विजय' घोषित करते हुए कहा कि यह बिहार चुनाव की यह सफलता एनडीए के लिए पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि बिहार के मतदाताओं द्वारा दिया गया जनादेश स्पष्ट संकेत देता है कि बिहार राज्य में अब 'जंगल राज' की कभी वापसी नहीं होगी। 

गौरतलब है कि बिहार में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के बीच सीधी लड़ाई थी। एनडीए के प्रमुख दलों में जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल हैं। वहीं दूसरी और महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी, वाम दल और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 202 सीटें, महागठबंधन को 34 सीटें और अन्यों को कुल 5 सीटें मिलीं। अब देखने वाली बात यह है कि एनडीए फिर नितीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएगी या भारतीय जनता पार्टी अपना मुख्यमंत्री घोषित करेगी। 

TAGS

# Bihar

SEARCH

RELATED TOPICS