अमेरिकी टैरिफ के विरोध में देश की इस यूनिवर्सिटी में अमेरिकी कोल्ड ड्रिंक प्रतिबंधित

  • [By: Meerut Desk || 2025-08-28 15:36 IST
  • 31
अमेरिकी टैरिफ के विरोध में देश की इस यूनिवर्सिटी में अमेरिकी कोल्ड ड्रिंक प्रतिबंधित

नई दिल्ली। जब से अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले 25 फीसदी और फिर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ बढ़ाकर 50 फीसदी करा है तभी से भारत में अमेरिका और अमेरिकन प्रोडक्ट्स को लेकर गुस्सा है। प्रधानमंत्री मोदी भी स्वदेश अभियान की शुरुआत कर चुके है। इसी के चलते पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में अमेरिकी सॉफ्ट ड्रिंक्स पर बैन लगा दिया गया है।

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले 25 फीसदी टैरिफ के ऐलान के समय भी भारत पर रूसी तेल के चलते जुर्माना लगाया था। इसके बाद दूसरी बार 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाने से पहले भी वह भारत पर वॉर मशीन की मदद करने के आरोप लगा चुके हैं। 27 अगस्त से अमेरिका का 50 फीसदी टैरिफ लागु हो चुका है। जिसके चलते अमेरिका की तरफ से लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ का विरोध भारत में जारी है। 

पंजाब की लोकप्रिय लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में अमेरिकी सॉफ्ट ड्रिंक्स पर बैन लगा दिया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुंडा समेत कई अन्य स्थानों पर भी अमेरिका के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाया गया 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क बुधवार से प्रभावी हो गया है।

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक कुमार मित्तल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह ऐलान किया। खास बात है कि मित्तल आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद भी हैं। उन्होंने सभी भारतीयों से अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अशोक कुमार मित्तल के कार्यालय की ओर से कहा गया हैकि यह फैसला भारतीय सामान पर अमेरिका के अनुचित दोगुने टैरिफ के चलते लिया गया है। मीडिया द्वारा जब पूछा गया कि किन कंपनियों पर बैन लगाया गया है, तो अधिकारी ने बताया कि अभी के लिए कोका कोला और पेप्सी पर बैन है।

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS