पिस्टल अड़ाकर प्रॉपर्टी डीलर से ओरल सेक्स, लाखों रुपये के चेक जबरन साइन कराए

  • [By: National Desk || 2026-04-23 14:08 IST
  • 74
पिस्टल अड़ाकर प्रॉपर्टी डीलर से ओरल सेक्स, लाखों रुपये के चेक जबरन साइन कराए

ग्वालियर (मध्य प्रदेश): जनपद में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो चले है कि उन्होंने दिन दहाड़े एक प्रॉपर्टी कारोबारी को अगवा कर उससे तीस लाख के चेकों पर जबरन हस्ताक्षर कराए और इसके साथ ही गाली गलौच करते हुए प्रॉपर्टी कारोबारी के साथ ओरल सेक्स भी करते हुए उसकी वीडियो बना ली। यह घटना 15 अप्रैल की बताई गई है, तब ग्वालियर शहर के गोला का मंदिर इलाके में रहने वाले 48 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी के साथ घटना हुई है। पीड़ित कारोबारी के मुताबिक सोनू राठौर से उसका कुछ लेन-देन चल रहा था इसी बात को ओमकार सिंह सिकरवार ने फोन कर कहा बातचीत करनी है आ जाओ। क्योंकि वो ओमकार सिंह सिकरवार को पहले से जानता है इसलिए मिलने के लिए ओमकार के पीतांबरा धर्मकांटा पहुंच गया। वहां से ओमकार और गौरी यादव उसे कार से अपने ऑफिस ले गए।

दरअसल ग्वालियर में बेखौफ बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर के एक प्रॉपर्टी कारोबारी और कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ गुंडों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और लाखों रूपये के तीन चेक साइन करवाने के साथ ही उसके साथ ओरल सेक्स किया और वीडियो भी बना ली। इतना ही नहीं आरोपियों ने पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित कारोबारी का ये भी आरोप है कि गुंडों ने अपने दुश्मन को गालियां दिलवाकर उसके ही मोबाइल से वीडियो बनाया और दुश्मनों को भेजा है।

पीड़ित कारोबारी के अनुसार ऑफिस में ओमकार के कुछ और साथी पहले से मौजूद थे। वहां पहुंचते ही उसके साथ गाली गलौच की गई और मार डालने की धमकी दी गई। आरोपियों ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे और बेटे से जबरदस्ती 1500 रुपये ले लिए। कारोबारी का आरोप है कि ओमकार ने इसी दौरान पिस्टल अड़ाकर उसके साथ ओरल सेक्स किया और गौरी यादव ने मोबाइल से वीडियो बनाया। आरोपियों ने उसे डरा धमकाकर उससे 10-10 लाख रुपये के तीन चेक भी साइन करवा लिए। आरोपियों ने उससे डराकर ये वीडियो भी बनवाया कि उसने चेक अपनी मर्जी से दिए हैं।

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS