मिस्टर ए का नाम लेकर अब वीडियो बनाना अब मुश्किल ही नहीं नामुमकिन

  • [By: National Desk || 2025-09-22 01:00 IST
  • 16

मिस्टर ए का नाम लेकर अब वीडियो बनाना अब मुश्किल ही नहीं नामुमकिन। लेकिन शायद गोदी मीडिया को इससे बाहर रखा है।

मोदी सरकार ने बिजनेसमैन मिस्टर ए से संबंधित तमाम वीडियो हटाने का आदेश दिया गया है। मैने भी कल मि ए को लेकर एक वीडियो शूट की थी जिसमें बिहार में एक रुपए की लीज पर दस लाख फलदार पेड़ों से भरपूर 1050 एकड़ जमीन दे दी गई। उस वीडियो के लिए आज शाम 6 बजे का टाइम निर्धारित किया गया था। लेकिन दो घंटे पूर्व ही पता चला कि रवीश कुमार, अभिसार शर्मा, अजीत अंजुम, द वायर और अन्य कई ईमानदार और सच की बुनियाद पर पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों के यूट्यूब चैनलों से महामानव के खासमखास मि ए से संबंधित तमाम वीडियो को या तो खुद डिलीट करो या फिर 36 घंटे में यूट्यूब खुद ही डिलीट कर देगा की धमकी दी गई। यानी अब आप उस बिजनेसमैन के नाम का किसी भी वीडियो में इस्तेमाल नहीं कर सकते। यानी वीडियो डिलीट करने के अलावा कोई चॉइस नहीं दी गई। इसीलिए मैंने भी मि ए से संबंधित वह वीडियो जिसका वर्ल्ड प्रीमियर आज शाम 6 बजे होना था, उसे रिलीज से पहले ही डिलीट कर दिया। अदालती आदेश के अनुसार अब कोई शायद गोदी मीडिया को छोड़कर बाकी सभी राष्ट्रवादी पत्रकारों को अपनी वीडियो और खबरों में  मि ए का नाम लेना भी प्रतिबंधित होगा। देश किसी भी दिशा में जा रहा हो बस आप गूंगे बने रहिए।

नमस्कार मेरा नाम है पीके वर्मा

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS