डीएसपी आमिर अमीन भट (30) की कुपवाड़ा में दिल का दौरा पड़ने से मौत

  • [By: Meerut Desk || 2025-06-28 15:12 IST
  • 13
डीएसपी आमिर अमीन भट (30) की कुपवाड़ा में दिल का दौरा पड़ने से मौत

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के 30 वर्षीय युवा पुलिस उपाधीक्षक की रविवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। ग़ौरतलब है कि यह युवा पुलिस उपाधीक्षक अपनी फिटनेस के लिए लोकप्रिय था और बड़ी संख्या में वह युवाओं के लिए रोल मॉडल था। 

अधिकारीयों के अनुसार डीएसपी आमिर अमीन भट को कुपवाड़ा जिले के लंगेट इलाके के उजरू में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों द्वारा उन्हें बचाने की कोशिश के दौरान उनकी मौत हो गई।

आमिर अमीन भट ने 2024 में जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की थी। भट ने अभी हाल ही में अपनी परिवीक्षा अवधि पूरी की थी और अपनी पहली पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे।

SEARCH

RELATED TOPICS