ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न ख़त्म करेगी अपने 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी 

  • [By: Meerut Desk || 2025-10-28 21:57 IST
  • 71
ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न ख़त्म करेगी अपने 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी 

नई दिल्ली। भारत में काम कर रही टॉप कम्पनीज में शुमार ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़ॉन अपने बढ़ते खर्च में कटौती करने के लिए बड़े स्तर पर अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही है। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेज़ॉन करीब 30,000 लोगों को नौकरी से निकालने की योजना पर काम कर रही है। इसके जरिये कंपनी कोरोना महामारी के दौरान पीक डिमांड के समय ज़्यादा हायरिंग की भरपाई कर रही है। हालांकि यह आंकड़ा अमेज़ॉन के कुल 1.55 मिलियन कर्मचारियों का एक छोटा हिस्सा है, लेकिन इसके लगभग 350,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों का लगभग 10% है। यह 2022 के आखिर के बाद अमेज़ॉन की सबसे बड़ी छंटनी होगी, जब उसने लगभग 27,000 पदों को पूरी तरह से खत्म कर दिया था।

अमेज़ॉन के प्रवक्ता ने इस पर बात करने से इनकार कर दिया है। अमेज़ॉन पिछले दो सालों से कई डिवीजनों में छोटी संख्या में नौकरियों में कटौती कर रही है। जिसमें डिवाइस, कम्युनिकेशन और पॉडकास्टिंग शामिल हैं। लोगों ने बताया कि इस हफ्ते से शुरू होने वाली कटौती से कई डिवीजन प्रभावित हो सकते हैं, जिसमें ह्यूमन रिसोर्स, पीपल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी, ऑपरेशंस, डिवाइस एंड सर्विसेज़; और अमेज़ॉन वेब सर्विसेज शामिल हैं। लोगों ने बताया कि प्रभावित टीमों के मैनेजरों से सोमवार को ट्रेनिंग लेने के लिए कहा गया था कि मंगलवार सुबह से ईमेल नोटिफिकेशन भेजे जाने के बाद स्टाफ से कैसे बात करनी है। 

TAGS

# Amazon

SEARCH

RELATED TOPICS