LPG की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही होगी: पीएम मोदी

  • [By: Pramod DaulatRam || 2026-03-13 12:14 IST
  • 5
LPG की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही होगी: पीएम मोदी

गैस की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही: पीएम मोदी

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान और इजरायल अमेरिकी युद्ध के चलते जब से ईरान ने हॉर्मूज यानी जलडमरू का रास्ता अपने दुश्मन देशों के लिय बंद किया है तभी से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के साथ साथ अन्य कई कई चीजों पर इसका बड़ा असर पड़ा है।

इसी के चलते भारत में भी रसोई गैस की किल्लत होने से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी बढ़ गई है। मेरठ में कई जगह से सवा नौ सौ रुपए का मिलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर ब्लैक में 2000 से 2500 रूपये में मिल रहा है। 

उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नही है। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि केरोसिन और कोयले की आपूर्ति को बढ़ाकर रसोई गैस की कमी की भरपाई की जाएगी।

रसोई गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ़ कड़ी कारवाही की घोषणा होते ही गोरखपुर में रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने के आरोपित आशीष इंडेन गैस सर्विसेज पीपीगंज के स्वामी पवन वर्मा, वाहन चालक और एजेंसी कर्मचारी को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। तीनों मिलकर स्टेशन के पास डबल रेट पर गैस सिलेंडर ब्लैक में बेच रहे थे।

जिलाधिकारी मेरठ डॉ वीके सिंह और जिला आपूर्ति अधिकारी, विनय कुमार सिंह ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर कोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करता है तो उसकी शिकायत जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग से करें।

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS