लूट की पराकाष्ठा: सरकारी स्कूल की दिवार पर चार लीटर पेंट पोतने में 65 मिस्त्री और 168 मजदूर लगे

  • [By: Meerut Desk || 2025-07-05 18:05 IST
  • 19
लूट की पराकाष्ठा: सरकारी स्कूल की दिवार पर चार लीटर पेंट पोतने में 65 मिस्त्री और 168 मजदूर लगे

जहां एक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कड़ाई से काम कर रहे है। वहीं कुछ भ्रष्ट अधिकारी लूटखसोट में नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे है। मामला मध्यप्रदेश के शहडोल जनपद के एक सरकारी हाई स्कूल की दीवार पर कुल चार लीटर पेंट पोतने का है जिसे पोतने में सिर्फ 65 मिस्त्री और 168 मजदूर ही लगे और और भ्रष्टाचार में गोल्ड मैडल प्राप्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया। 

सरकारी स्कूल की एक छोटी सी दीवार पर 4 लीटर पेण्ट और उसकी मजदूरी में लागत ज्यादा नहीं सिर्फ़ 1 लाख 6 हजार रुपये की आई है। इतना ही नहीं इस ऐतिहासिक बिल को स्कूल के प्रिंसिपल ने पास किया और स्कूल शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी ने मुस्कुराते हुए तुरंत मंजूरी दे दी। 

इस ऐतिहासिक पुताई पर जब जिला शिक्षा अधिकारी फूल सिंह मारपाची से पूछा गया तो उन्होंने घिसापिटा जवाब दिया कि उन्हें सोशल मीडिया से इस बारे में पता चला है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

SEARCH

RELATED TOPICS