आधुनिक भारत के निर्माता रतन टाटा को प्रणाम: डॉ पीके वर्मा

  • [By: Meerut Desk || 2024-10-10 15:48 IST
  • 7
आधुनिक भारत के निर्माता रतन टाटा को प्रणाम: डॉ पीके वर्मा

मेरठ/मुंबई। बुधवार रात 11:30 बजे देश के जाने-माने उद्योगपति रतन नवल टाटा (28 दिसंबर 1937 - 9 अक्टूबर 2024) ने स्वर्ग के लिये प्रस्थान कर दिया। उन्होंने 86 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। भारतीय अर्थव्यवस्था में रतन टाटा का योगदान अभूतपूर्व है। वास्तव में रतन टाटा का आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान भारत और उसके बाहर के उद्यमियों के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।

दैनिक एशियन एक्सप्रेस के चीफ़ एडिटर डॉ पीके वर्मा ने कहा कि रतन टाटा आधुनिक भारत के निर्माता थे। रतन टाटा को प्रणाम। 

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने कहा कि रतन टाटा सत्ता में बैठे लोगों के सामने सच बोलने का साहस रखते थे। उनकी दूरदर्शिता और मानवता उनके जीवन के दौरान स्थापित और पोषित कई परमार्थ कार्यों में दिखी। 

SEARCH

RELATED TOPICS