ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की पाकिस्तान को चेतावनी

  • [By: Meerut Desk || 2025-08-02 16:24 IST
  • 10
ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की पाकिस्तान को चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंक के आका पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि अब अगर पाकिस्तान ने आतंकी हमले की साजिश रची तो यूपी में बन रही ब्रह्मोस मिसाइलें पाकिस्तान को तबाह कर देगी। 

दरअसल अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस बार पाकिस्तान ने किसी आतंकी हमले की साजिश रची तो यूपी की ब्रह्मोस मिसाइल उसे तबाह कर देगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरी दुनिया ने हमारे घातक हथियारों का वार देख लिया है। हमारे एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइलों ने आत्मनिर्भर भारत की ताकत को साबित कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि पाकिस्तान अगर ब्रह्मोस का नाम भी सुन लेता है तो यह उसकी नींद उड़ाने के लिए काफी है।

SEARCH

RELATED TOPICS