नरेंद्र मोदी 2029 में भी प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनेंगे 

  • [By: Meerut Desk || 2026-05-10 00:31 IST
  • 104

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शिवेंदु अधिकारी ने बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। भारतीय जनता पार्टी के लिय यह कई मायनों में ऐतिहासिक और अहम पल है। पहली बार बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। और सरकार भी प्रचंड बहुमत वाली। 2014 में उठी मोदी सुनामी।में बड़े बड़े किले ढह गए लेकिन दिल्ली और बंगाल जैसे राज्य अभेद ही रहे। कई प्रयासों के बावजूद दिल्ली और बंगाल अभेद ही रहे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी नज़र और सब्र रखने वाली पार्टी है। और 2025 में दिल्ली और 2026 में बंगाल की जीत यह भरोसा दिलाने के लिय काफी है कि बस अपना काम करते रहो, मेहनत करते रहो। बस।

बंगाल में मिली प्रचंड बहुमत की महान जीत के बारे में आज हमने भाजपा की दो पीढ़ी को लीड और इंस्पायर्ड करने वाले कार्यकर्ताओं से बात की।

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के लोकप्रिय छात्रनेता रहे डॉ राहुल त्यागी अपनी कॉलेज लाइफ से ही भाजपा से जुड़े रहे। केंद्र और उत्तर प्रदेश में कई और पार्टियां आई और उन्होंने अपनी सरकार बनाई लेकिन डॉ राहुल त्यागी ने अपना स्टैंड नहीं बदला। आज जब पीएम मोदी और होम मिनिस्टर अमित शाह की मजबूत टीम ने बंगाल फतह कर अब तक के मिशन इंपोसिबल को पॉसिबल करके दिखाया तो भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा पैदा हो गई, एक नया जोश भर गया। एशियन एक्सप्रेस लाइव ने जब राहुल त्यागी से बंगाल में मिली तूफानी जीत और प्रचंड बहुमत के बाद आज भाजपा के मुख्यमंत्री ने शपथ भी ले ली। आप भी सुनिए राहुल त्यागी ने क्या कहा:


आप मेरठ से लखनऊ तक पत्रकारिता का लंबा अनुभव रखने वाले अवनीश त्यागी ने सालों तक कई दौर में  दैनिक जागरण की ओर से भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व राष्ट्रीय लोक दल को कवर किया। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो के सदस्य के पद से सेवानिवृत होते ही भाजपा ने उत्तर प्रदेश का प्रवक्ता बनाया।

बंगाल में मिली प्रचंड जीत का 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर कितना और क्या प्रभाव होगा, इस बारे में एशियन एक्सप्रेस लाइव ने उ. प्र. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी से बात की तो उन्होंने कहा कि 2029 का लोकसभा चुनाव भी नरेंद्र मोदी के नाम होगा और एक बार फिर भारी बहुमत के साथ 2029 में भी मोदी सरकार बनेगी। आप भी सुनिए:

आज बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री शपथ ले चुका है, और आज बंगाल बदलाव और विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है।

नमस्कार। मेरा नाम है पीके वर्मा।
जयहिंद।

SEARCH

RELATED TOPICS