तुम्हें (ईरान) जहन्नुम तक पीटा गया: राष्ट्रपति ट्रंप 

  • [By: Meerut Desk || 2025-06-28 18:36 IST
  • 36
तुम्हें (ईरान) जहन्नुम तक पीटा गया: राष्ट्रपति ट्रंप 

जब से ईरान-इजराइल जंग का सीज़फायर हुआ है तभी से ईरान इसे अपनी जीत के रूप में न केवल देख रहा है बल्कि पूरे ईरान में जश्न मनाया जा रहा है। ईरान की जनता को यह बताया जा रहा है कि ईरान ने इजराइल से साथ-साथ अमेरिका को भी घुटनों पर ला दिया। 

ईरान-इजराइल जंग के बाद ईरान द्वारा इसे अपनी जीत बताकर जश्न मनाना अमेरिका और इजराइल को परेशान कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर खुफिया जानकारी से पता चलता है कि ईरान अभी भी परमाणु हथियार बनाने लायक यूरेनियम को समृद्ध करने में सक्षम है, तो वह "निश्चित रूप से" ईरान पर फिर से बमबारी करेंगे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल के बीच शत्रुता में "बहुत बुरी तरह से परास्त किया गया" और कहा कि 'इसे समाप्त करने का यह सही समय है।'

SEARCH

RELATED TOPICS