ईरान की शर्तों पर युद्धविराम की घोषणा

  • [By: Pramod DaulatRam || 2026-04-09 01:00 IST
  • 119
ईरान की शर्तों पर युद्धविराम की घोषणा

क्या अमेरिका इजरायल और ईरान के इस युद्ध ने ईरान को सुपर पावर बना दिया है। दुनिया के चौधरी अमेरिका को एक झटके में घुटनों पर ला दिया। कई दिनों से ईरानी मिसाइलों के खतरनाक हमलों से परेशान अमेरिका युद्ध विराम की बात करता रहा है। लेकिन ईरान ने न तो कभी युद्ध विराम की बात कही और न ही युद्ध विराम को माना। ईरान ने शुरू से यही कहा है कि युद्ध विराम होगा तो सिर्फ ईरान की शर्तों पर होगा। दो दिन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को युद्ध विराम नहीं करने पर उसकी सभ्यता ही खत्म कर देने की धमकी दी थी।

लेकिन ईरान पर इसका कुछ असर नहीं हुआ, बल्कि ईरान ने कहा कि वह आने वाले दस सालों तक मिसाइलों से युद्ध कर सकता है। हमले कर सकता है। युद्ध में ईरान की मजबूती और युद्धनीति के चलते अमेरिका ने फिर दो हफ्ते के लिए युद्ध विराम का प्रस्ताव रखा। लेकिन युद्ध विराम करने के लिए ईरान ने अपनी दस शर्तें सामने रख दी जिसे बताया जा रहा है कि अमेरिका ने मान लिया है।

गौरतलब है कि इस युद्ध के चलते अमेरिका में अपने राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ भी प्रदर्शन हो रहे है। अमेरिका के लोग ही ट्रंप की युद्ध नीति का विरोध कर रहे है।

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS