भारत में आईफोन बनाने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने टिम कुक को हड़काया

  • [By: Pramod DaulatRam || 2025-09-05 15:35 IST
  • 36
भारत में आईफोन बनाने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने टिम कुक को हड़काया

भारत के प्रति अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का रुख जस का तस बना हुआ है। दरअसल कल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल डिनर के दौरान एप्पल कंपनी के मालिक टिम कुक को भारत में आईफोन बनाने को लेकर हड़काया। 

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि एप्पल अब कहीं और से हटकर बड़े पैमाने पर घर लौट रही है। ट्रंप का यह इशारा भारत में एप्पल की बढ़ती गतिविधियों की ओर था। यह बातचीत Meta प्रमुख मार्क जुकरबर्ग, OpenAI के सैम ऑल्टमैन, Google सीईओ सुंदर पिचाई और Microsoft सीईओ सत्या नडेला की मौजूदगी में हुई।

राष्ट्रपति ट्रंप ने टिम कुक से पूछा, “टिम, आप अमेरिका में कितने पैसे निवेश करने जा रहे हैं? मुझे पता है यह बहुत बड़ी रकम है। आप पहले कहीं और थे, अब आप बड़े पैमाने पर घर लौट रहेहैं। कितना निवेश होगा?” इस पर टीम कुक ने जवाब दिया, “600 अरब डॉलर।” साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा, “मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने ऐसा माहौल बनाया जिससे हम अमेरिका में बड़ा निवेश कर सकें। यह आपकी नेतृत्व क्षमता और नवाचार पर ध्यान को दर्शाता है।”

ग़ौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने टिम कुक से नाराजगी जताते हुए कहा था कि उन्हें एप्पल का भारत में प्रोडक्शन बढ़ाना पसंद नहीं है। ट्रंप ने कहा, “मैंने टिम कुक से कहा, मेरे दोस्त, मैंने तुम्हारे साथ अच्छा व्यवहार किया है। अब तुम यहां 500 अरब डॉलर का निवेश करने आ रहे हो, लेकिन सुन रहा हूं कि तुम भारत में भी निर्माण कर रहे हो। मैं नहीं चाहता कि तुम भारत में आईफोन बनाओ।” ग़ौरतलब है कि एप्पल ने चीन पर निर्भरता कम करने के लिए भारत में बड़े पैमाने पर उत्पादन बढ़ाना शुरू किया है। कंपनी का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में दुनिया भर में बिकने वाले 25 प्रतिशत iPhone भारत में बने। टीम कुक की भारत में 6 करोड़ आईफोन बनाने की योजना है। 

SEARCH

RELATED TOPICS