अमेरिका ने दो भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

  • [By: VINOD KUMAR || 2025-11-21 12:14 IST
  • 51
अमेरिका ने दो भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली। एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को भारत की दो प्रमुख कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी। लेकिन इस बार प्रतिबंध का कारण इन भारतीय कंपनियों का ईरानी तेल के साथ कथित संबंध है। ग़ौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका ने रूस से तेल आयात को लेकर कई भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं।

अमेरिकी प्रशासन ने ईरान के व्यापक ‘शैडो ऑयल नेटवर्क’ को ध्वस्त करने के उद्देश्य से कई बड़े और कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का नया सिलसिला शुरू किया है। इन प्रतिबंधों के तहत कई देशों में फैले 17 संस्थानों, व्यक्तियों और जहाजों को नामित किया गया है, जिनमें भारत स्थित एक शिपिंग कंपनी और एक पेट्रोलियम उत्पाद ट्रेडर भी शामिल हैं।

SEARCH

RELATED TOPICS