अमेरिका ने फिर दी धमकी: अलास्का में ट्रंप-पुतिन में बात नहीं बनी तो भारत पर टैरिफ बढ़ेगा 

  • [By: Pramod DaulatRam || 2025-08-14 17:40 IST
  • 28
अमेरिका ने फिर दी धमकी: अलास्का में ट्रंप-पुतिन में बात नहीं बनी तो भारत पर टैरिफ बढ़ेगा 

नई दिल्ली: भारत पर 50 फीसदी टैरिफ थोपने के बाद अमेरिका ने एक बार फिर धमकी दी है कि यदि अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन में शांति वार्ता सफल नहीं हो पाती है तो अमेरिका भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। ग़ौरतलब है कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर 50 फीसदी टैरिफ की घोषणा कर चुके हैं। टैरिफ की नई दरें 27 अगस्त 2025 से लागू होंगी।

दरअसल 15 अगस्त को अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन में यूक्रेन सीजफायर को लेकर अहम मीटिंग होनी है। इस मीटिंग पर दुनियाभर की नजरें लगी है। संभावना लगाई जा रही है कि इस मीटिंग के बाद रूस और यूक्रेन के बीच सुलह का रास्ता बन सकता है।

दूसरी और अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा हैं कि वाशिंगटन भारत पर सेकेंडरी टैरिफ बढ़ा सकता है। लेकिन यह फैसला शुक्रवार को अलास्का में होने वाली ट्रंप और पुतिन की बैठक के नतीजे पर निर्भर करेगा। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ब्लूमबर्गटीवी को को दिए इंटरव्यू में कहा, “हमने भारतीयों पर रूसी तेल खरीदने के लिए सेकेंडरी टैरिफ लगाए हैं। अगर बैठक में बात नहीं बनी, तो ये टैरिफ या पाबंदियां और बढ़ सकती हैं।”

SEARCH

RELATED TOPICS