पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने अपने सगे भतीजे से कराई अपनी बेटी की शादी 

  • [By: Meerut Desk || 2025-12-31 00:07 IST
  • 60
पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने अपने सगे भतीजे से कराई अपनी बेटी की शादी 

पडोसी देश पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की बेटी की शादी हो गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि असीम मुनीर ने अपने ही सगे भाई के बेटे से अपनी बेटी की शादी कराई है। कहा जा रहा है कि यह शादी पिछले हफ्ते रावलपिंडी में हुई। इस शादी में बहुत ही करीबी लोगों को बुलाया गया था। इस शादी में तमाम राजनीतिक हस्तियों और सैन्य अफसरों ने हिस्सा लिया। हालांकि हाई प्रोफाइल मेहमानों के बावजूद, इसे बिल्कुल निजी रखा गया था।

इस शादी के संबंध में पाकिस्तानी पत्रकार जाहिद गिशकोरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि सेना प्रमुख आसिम मुनीर की बेटी का निकाह उनके भाई के बेटे से हुआ है। एक अन्य पत्रकार रजा मुनीब ने भी इस बात की पुष्टि की है। रजा ने कहा कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अपनी बेटी की शादी, अपने सगे भाई कासिम मुनीर के बेटे से की है। यह शादी रावलपिंडी में संपन्न हुई। कहा जा रहा है कि रहमान पहले पाकिस्तान आर्मी में कैप्टन था। पत्रकार गिशकोरी ने इस वीडियो में आसिम मुनीर की बेटियों के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि असीम मुनीर की चार बेटियां हैं। यह उनकी तीसरी बेटी की शादी है, जिसका नाम महनूर है।

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS