भूटान में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा दिल्ली कार विस्फोट के षडयंत्रकारियों को बख्शा नहीं जायेगा 

  • [By: Meerut Desk || 2025-11-12 00:22 IST
  • 36

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पडोसी देश भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर है। भूटान की राजधानी थिम्पू में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया कि दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के षड्यंत्रकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस विस्फोट में 13 लोग मारे गए थे और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भूटान की राजधानी थिम्पू पहुँचे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विस्फोट के लिए ज़िम्मेदार सभी लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज मैं बहुत भारी मन से यहाँ आया हूँ। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी को बहुत दुखी किया है। मैं प्रभावित परिवारों के दुःख को समझता हूँ। पूरा देश आज उनके साथ खड़ा है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "मैं कल रात भर इस घटना की जाँच कर रही सभी एजेंसियों के संपर्क में था। हमारी एजेंसियाँ इस साजिश की तह तक पहुँचेंगी। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी ज़िम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।"

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS