पाकिस्तान करेगा इजरायल पर परमाणु हमला: ईरान 

  • [By: Pramod DaulatRam || 2025-06-16 17:53 IST
  • 28
पाकिस्तान करेगा इजरायल पर परमाणु हमला: ईरान 

कई न्यूज़ चैनल खबर चल रही है कि ईरान की सपोर्ट में पाकिस्तान इजरायल पर परमाणु अटैक करेगा। दरअसल कल से ईरान के आधिकारिक बयान के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर है कि पाकिस्तान ने इजरायलपर परमाणु हमले की गारंटी दी है। 

सवाल यह है कि ईरान परमाणु संपन्न देश न बन पाए इसलिए उसके ऊपर दुनिया का स्वघोषित चौधरी अमेरिका हमला करवा रहा है। और पाकिस्तान जैसे दुष्ट देश की मदद करता है। जबकि ईरान पाकिस्तान से लाख गुना बेहतर और सीरियस देश है। दूसरी और पाकिस्तान की औकात इजरायल के सामने कुछ भी नहीं। इजरायल जब चाहे पाकिस्तान को तबाह कर सकता है। पाकिस्तान दो दिन भी इजरायल के हमलों का सामना नहीं कर सकता। ख़बरों की माने तो ईरान के पाकिस्तानी बॉर्डर पर 4.3 क्षमता का भूकंप नोटिस किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि यह परमाणु परिक्षण हो सकता है। 

पाकिस्तान को इजरायल से पंगा पड़ेगा बहुत महंगा: जब से ईरान ने यह दावा किया था कि अगर इजरायल उस पर परमाणु हमला करता है तो इसका जवाब पाकिस्तान देगा। तभी से पाकिस्तान बेचैन होकर घबराया-घबराया घूम रहा है। ख़बरों की माने तो पाकिस्तान ने ईरान के इस दावे से खुद को अलग कर लिया है। क्योंकि पाकिस्तान जानता है कि इजराइल के सामने उसकी हैसियत कुछ भी नहीं हैं। इजराइल घंटों में पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा सकता है।  इसलिए पाकिस्तान ने खुद को ईरान के इस दावे से अलग रहने में ही अक्लमंदी समझी। 

जैसा की दुनिया जानती है कि इजरायल और ईरान के बीच जंग के चलते तनाव चरम पर है। इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकाने तबाह किए तो ईरान भी इजराइल पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले कर रहा है। इजरायल में भी ईरानी हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। इसी बीच ईरान ने इस युद्ध में पाकिस्तान का भी नाम खींच लिया है। 

ईरान ने कहा कि अगर इजरायल ने ईरान पर परमाणु हमला किया तो तुरंत पाकिस्तान इसका जवाब देगा और इजराइल पर परमाणु बम फोड़ देगा। लेकिन डरपोक पाकिस्तान ईरान के इस दावे के बाद घबरा गया और उसने तुरंत ईरान के इस दावे से किनारा कर लिया। पाकिस्तान ने ईरानी दावे को खारिज करते हुए कहा कि इस्लामाबाद की तरफ से परमाणु हमलेकी कोई बात ही नहीं कही गई है। पाकिस्तान ने ईरान का समर्थन जताया है और इजरायली हमले की निंदा की है।

इजरायल और ईरान जंग से पाकिस्तान परेशान: इजरायल और ईरान के बीच जंग से पाकिस्तान पहले ही परेशान हो गया है। दरअसल पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने लगी हैं। वहीं सैन्य शक्ति की बात करेंको इजरायल के सामने पाकिस्तान कहीं नहीं टिकता है। पाकिस्तान को यह भी डर है कि कहीं इजरायल का अगला टारगेट पाकिस्तान ही ना बन जाए। गाजा की तबाही और बर्बादी से पूरी दुनिया वाकिफ़ है। अगर इजरायल पाकिस्तान को निशाना बनाता है तो पाकिस्तान बुरी तरह तबाह और बर्बाद हो जाएगा।

भारत-पाकिस्तान संघर्ष में भी अमेरिका अचानक चौधरी बनकर कूद पड़ा था। राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद को शाबासी देते हुए कहा था कि मैंने भारत पाकिस्तान का युद्ध रुकवा दिया। मैने दोनों देशों के बीच सीजफॉयर करवा दिया। अब अंकल सेम इजराइल-ईरान युद्ध को रुकवाने का दावा कर रहे है कि मैं इजराइल-ईरान युद्ध भी रुकवा सकता हूँ। आखिर दो बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के साथ-साथ विश्व शांति का नोबेल प्राइज भी तो झटकना है। 

पाकिस्तान से ज्यादा ताकतवर इजरायल: पाकिस्तान इजरायल के सामने सैन्य शक्ति के मामले में कहीं भी नहीं ठहरता है। परमाणु हमला करने के लिए भी ताकतवर मिसाइल की जरूरत होगी। मिसाइल क्षमता के मामले में पाकिस्तान इजरायल के सामने छोटा बालक ही है। इजरायल के पास जेरिको बैलिस्टिक मिसाइल है जो कि 6500 किलोमीटर तक वार कर सकती है। यह आवाज की गति से हमला कर सकती है। यह परमाणु हथियार भी ले जा सकती है। इजरायल और पाकिस्तान के बीच 3 हजार किलोमीटर की दूरी है। जबकि पाकिस्तान की मिसाइल इजराइल तक तो दूर आधे रास्ते तक भी नहीं पहुँच सकती। ऐसे में इजरायल आधा घंटा में ही पाकिस्तान को तबाह कर सकता है। 

SEARCH

RELATED TOPICS