तालिबान की दूसरी प्रेस मीटिंग में शामिल हुई महिला पत्रकार

- [By: Pramod DaulatRam || 2025-10-12 23:00 IST
- 31
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को न बुलाए जाने पर उठे विवाद पर तालिबान ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। तालिबान ने इस मुद्दे पर पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि हमने किसी महिला पत्रकार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आने से नहीं रोका था। महिला पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस से दूर रखने के मुद्दे पर तालिबान के राजनीतिक चीफ सुहैल शाही ने सफाई देते हुए कहा, 'हमने किसी भी महिला पत्रकार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आने से नहीं रोका। इसके पीछे तालिबान का कोई हाथ नहीं था। हमारे बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है, लेकिन उन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। अफगानिस्तान में भी महिला पत्रकारों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हमारे यहां भी महिलाएं मीडिया संस्थानों में काम कर रही हैं। आमिर खान मुत्ताकी खुद ही महिला पत्रकारों से लगातार मिलते रहते हैं और उनके सवालों का जवाब देने से भी पीछे नहीं रहते हैं। फिर यहां भारत में उन्हें किसी महिला के सवाल पर क्यों ऐतराज होगा?
महिला पत्रकारों को प्रेस कांफ्रेंस में न बुलाकर तालिबान नेताओं की काफी फजीयत हुई जिसके चलते आज दूसरी प्रेस कांफ्रेंस में तालिबानी नेताओ ने महिला पत्रकारों को भी आमंत्रित किया और और प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्हें सबसे आगे बिठाया।
दरअसल अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी भारत दौरे पर आये। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनका स्वागत किया। वैसे आप जानते ही है कि भारत सरकार ने अभी तक अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार को मान्यता नहीं दी है। दूसरी और तालिबान सरकार ने भी भारत के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है। शायद यही वजह हैं कि किसी विदेशी सरकार को बिना मान्यता दिए ही वहां के विदेश मंत्री का स्वागत किया गया। वैसे भारत सरकार ने घोषणा की है कि जल्द ही अफगानिस्तान में फिर से भारतीय दूतावास खोला जायेगा।
किस बात पर हुआ था बवाल: तालिबानी नेता की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की नो एंट्री पर बवाल हुआ था। दरअसल नई दिल्ली में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन था। लेकिन इस पत्रकार वार्ता में महिला पत्रकारों को बाहर ही रखा गया था। यानी महिला पत्रकारों को इस प्रेसवार्ता से दूर रखा गया था। महिला-पुरुष पत्रकारों के बिच किये गए इस भेदभाव को लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा और इसकी जमकर आलोचना की। कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य कई विपक्षी नेताओं ने अफगानिस्तान के विदेशमंत्री के इस फैसले की कड़ी निंदा की। कांग्रेस नेताओं ने इस कदम की तीखी आलोचना करते हुए इसे महिलाओं के प्रति भेदभाव बताया था। दूसरी और मोदी सरकार ने सफाई दी कि इस कार्यक्रम में उसकी कोई भूमिका या इंटरफेयर नहीं था। अभी पिछले महीने ही अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार ने अपने ही देश में इंटरनेट और टेलिकॉम सेवाओं को एक आदेश जारीकर बंद कर दिया था। ऐसा ही एक तालिबानी फरमान जारी हुआ और भारत में अफगान नेता की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया।
अफगान नेता की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद इस विवाद के बढ़ने के बाद शनिवार को मोदी सरकार ने स्पष्ट किया कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उसका कोई हस्तक्षेप, इंटरफेयर नहीं था। सरकारी सूत्रों के अनुसार, “विदेश मंत्रालय का दिल्ली में हुई अफगान विदेश मंत्री की प्रेस वार्ता से कोई संबंध नहीं था।” अफगान नेता की इस प्रेस वार्ता में कोई महिला पत्रकार मौजूद नहीं थी, जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और तालिबान की महिला विरोधी नीतियों को लेकर व्यापक आलोचना हुई।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवाल उठाया: “प्रधानमंत्री जी, कृपया स्पष्ट करें कि तालिबान प्रतिनिधि की भारत यात्रा के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को बाहर क्यों रखा गया? यदि महिलाओं के अधिकारों की बात केवल चुनावी नारा नहीं है, तो भारत में इस तरह का भेदभाव कैसे स्वीकार किया जा सकता है?”
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए और प्रियंका गाँधी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा: “जब प्रधानमंत्री महिला पत्रकारों को किसी सार्वजनिक मंच से बाहर रखने की अनुमति देते हैं, तो यह संदेश जाता है कि वे महिलाओं के अधिकारों के लिए खड़े होने में कमजोर हैं। भारत की हर महिला को समान अवसर का अधिकार है, और ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री की चुप्पी उनके ‘नारी शक्ति’ वाले नारों की सच्चाई को उजागर करती है।”
वास्तव में अफगानी विदेश मंत्री की इस प्रेस कांफ्रेंस में जब पुरुष पत्रकारों ने देखा होगा कि वहां पर महिला पत्रकारों को प्रतिबंधित किया गया है तो उन्हें वहां से वॉकआउट करना चाहिए था। यह घटना लोकतांत्रिक मूल्यों और पत्रकारिता की गरिमा पर बड़ा आघात है।
तालिबान की महिला विरोधी छवि पर उठे थे सवाल: पत्रकारों और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस घटना को महिला विरोधी रवैया बताया था। कई लोगों ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में तालिबान की सोच को मंच देना महिलाओं का अपमान है। गौरतलब है कि तालिबान, जो वर्तमान में अफगानिस्तान की सत्ता में है, महिलाओं की शिक्षा, रोजगार और सार्वजनिक जीवन में भागीदारी पर कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए बदनाम है। अफगान महिलाओं को अब भी कई बुनियादी अधिकारों से वंचित रखा गया है। अभी पिछले महीने ही अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार ने अपने ही देश में इंटरनेट और टेलिकॉम सेवाओं को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया था। महिला पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस से दूर रखने की इस पूरी घटना ने न केवल तालिबान की नीतियों पर, बल्कि भारत में आयोजित ऐसे कार्यक्रमों में सरकारी जिम्मेदारी और महिला समानता के प्रश्नों पर भी नई बहस छेड़ दी है। इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए।
और सबसे बड़ी बात। महिला पत्रकारों की नो एंट्री वाली इस बड़ी खबर पर चाटुकार और गोदी मीडिया ने अपना रोल बखूबी निभाया। उन्होंने इस खबर से पूरी तरह से दुरी बना ली थी।
खैर जब जागो तब सवेरा। आज दूसरी प्रेस कांफ्रेंस में तालिबानी नेताओं ने महिला पत्रकारों को आमंत्रित भी किया और कांफ्रेंस में सबसे आगे वाली सीटों पर भी बिठाया।
जय हिन्द।
नमस्कार, मेरा नाम है पीके वर्मा।
RELATED TOPICS
अमेरिकन इजरायली ऑपरेशन में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत
भारत इज़राइल के साथ मजबूती से खड़ा है: पीएम मोदी
पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने अपने सगे भतीजे से कराई अपनी बेटी की शादी
एपिस्टीन फाइल्स: भारतीय राजनीति में आएगा भूचाल
भारत-रूस दोस्ती: रूस भारत को देगा कई S-400
अमेरिका ने दो भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
भूटान में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा दिल्ली कार विस्फोट के षडयंत्रकारियों को बख्शा नहीं जायेगा
तालिबान ने काट डाला अपने ही देश की फाइबर ऑप्टिक, इंटरनेट और टेलिकॉम सेवाएं बंद।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने हिन्दू धर्म के बारे में क्या कहा
सऊदी अरब और पाकिस्तान की डिफेंस डील के बाद भारत का अगला कदम
भारत में आईफोन बनाने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने टिम कुक को हड़काया
अमेरिका ने फिर दी धमकी: अलास्का में ट्रंप-पुतिन में बात नहीं बनी तो भारत पर टैरिफ बढ़ेगा
तुम्हें (ईरान) जहन्नुम तक पीटा गया: राष्ट्रपति ट्रंप
ईरान के लिए सिर्फ़ सेरेंडर लफ्ज़ का ज़िक्र करना भी बड़ी बेइज्जती: खामनेई
पाकिस्तान करेगा इजरायल पर परमाणु हमला: ईरान
अमेरिकी कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ पर लगाई रोक
भारत ने तुर्की के न्यूज़ चैनल TRT WORLD और चीन के अख़बार GLOBAL TIMES को किया ब्लॉक
भारतीय सेना ने मार गिराए 10 पाकिस्तानी सैनिक
भारत ने नहीं उकसाया तो हम तनाव खत्म करने को तैयार :असीम मुनीर, पाकिस्तान आर्मी चीफ
पाकिस्तान की जेल में मेजर ने किया पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का रेप
भारत ने सिंधु नदी का पानी रोका तो गीदड़ भभकी देने लगा पाकिस्तान
अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों पर लगा दी पाबंदी
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात से पाकिस्तान को लगी मिर्च
राष्ट्रपति ट्रंप के फ़ैसलों से मुसीबत में कई मुस्लिम देश
भ्रष्टाचार के मामले में संपत्ति ज़ब्त और मौत की सज़ा
गौतम अडानी और 7 अन्य अधिकारियों पर अमेरिका में $250m की कथित रिश्वत के लिए आपराधिक अभियोग लगा
राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिकी हिंदुओं ने की डोनाल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ़
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर ड्रोन से हमला
पाकिस्तान में आयोजित एससीओ बैठक में एस जयशंकर ने चीन और पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
पिछले 40 सालों में सबसे खराब दौर में पहुंचे भारत और कनाडा के रिश्ते
भारत आकर मुइज्जू के बदले तेवर, कई अहम् समझौतों पर हस्ताक्षर
ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई ने मुस्लिम देशों से एकजुटता की अपील
उत्तर कोरिया में 30 नाकाम अफसरों को किम जोंग ने सुनाई फांसी की सजा
नेपाल में भी घर वापसी, एक साथ 2000 लोगों ने पुनः अपनाया सनातन धर्म
हर साल 25 वर्जिन लड़कियों संग अय्याशी करता है तानाशाह
समय पर टैक्स नहीं भरने पर मोबाइल सिम होगा ब्लॉक
कोविशील्ड से जम सकता है खून का थक्का; वैक्सीन कंपनी एस्ट्राजेनेका ने साइड इफेक्ट्स की बात मानी
कांग्रेस के बैंक खाते सीज़ करने और केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर अमेरिका भी कूदा
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी और अमेरिका का भारत को ज्ञान
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के ख़िलाफ़ महाभियोग की तैयारी
पाकिस्तान की पहली हिंदू उम्मीदवार डॉ सवीरा प्रकाश लड़ रही चुनाव
कर्नाटक के एक बोर्डिंग स्कूल की 14 वर्षीय छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म
नन और पादरी भी देखते हैं पोर्न: पोप फ्रांसिस
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन