सुपरस्टार सामंथा और कमल हसन, सलमा हाईक, निक जोनास और टॉम हैंक्स ने कैसे हराया डायबिटीज को, आपको जानना चाहिए

- [By: Pramod DaulatRam || 2024-11-15 13:18 IST
- 21
मधुमेह अर्थात डायबिटीज को कैसे हराया जा सकता है। आज इसी पर बात करते है। डायबिटीज को ख़त्म करने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति और जीवनशैली में बदलाव की जरूरत होती है। देश दुनिया में हर साल 14 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह महासंघ (IDF) द्वारा विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) मनाया जाता है। इस विशेष दिन लोगों को डायबिटीज से लड़ने और इसे कम करने और इसे हारने के लिए प्रेरित किया जाता है। दुनिया में 82% मानते हैं अच्छी दिनचर्या ही डायबिटीज से बचाव कर सकती है। जबकि सिर्फ 32% लोगों का भरोसा है कि नियमित व्यायाम और योग से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। वास्तव में मानव जीवन में मधुमेह (डायबिटीज) एक ऐसी स्थिति होती है। जो न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी चुनौतीपूर्ण होती है।
डायबिटीज होने का मुख्य कारण: आपका शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता है। अथवा अपने द्वारा बनाए गए इंसुलिन का प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पाता है। हार्मोन इंसुलिन रक्त से शुगर को आपकी कोशिकाओं में ले जाता है, ताकि उसे संग्रहीत किया जा सके या ऊर्जा के लिए इस्तेमाल किया जा सके। अगर यह ठीक से काम नहीं करता है, तो आपको मधुमेह यानी डायबिटीज हो सकता है।
इसकी कमी से डायबिटीज होता है: विटामिन डी की कमी से पैंक्रियाज सही से काम नहीं कर पाता। जिससे शरीर में इंसुलिन बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। ग़ौरतलब है कि विटामिन डी की कमी से टाइप 1 और टाइप 2 दोनों तरह की डायबिटीज हो सकती है। इसकी कमी से डायबिटीज होता है: विटामिन डी की कमी से पैंक्रियाज सही से काम नहीं कर पाता। जिससे शरीर में इंसुलिन बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। ग़ौरतलब है कि विटामिन डी की कमी से टाइप 1 और टाइप 2 दोनों तरह की डायबिटीज हो सकती है।
डायबिटीज शरीर के किन अंगों को प्रभावित करती है: अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार डायबिटीज से पीड़ित लोगों में दिल की बीमारियों का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में दोगुना होता है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, डायबिटीज से पीड़ित लोगों में किडनी फेल होने का खतरा 20 गुना अधिक होता है। ये बीमारी हार्ट, किडनी, आंखें, नसें, पैर, स्किन, हड्डियां और यहां तक की ब्रेन पर भी असर करती है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों में हाई बीपी का रिस्क रहता है। ब्लड प्रेशर का बढ़ना हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का कारण बनता है। डायबिटीज के मरीजों में किडनी के खून को फिल्टर करने की क्षमता कम हो जाती है। इससे किडनी फेल होने का रिस्क होता है। डायबिटीज के मरीजों में आंखों के रेटिना को नुकसान होता है। इस बीमारी को डायबिटिक रेटिनोपैथी कहते हैं।
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, डायबिटीज के 20 फीसदी मरीजों को रेटिनोपैथी का खतरा रहता है। ये बीमारी आंखों के अंधेपन का भी कारण बन सकती है। डायबिटीज की बीमारी अम्पयूटेशन भी कर सकती है। इससे पैरों में घाव हो जाते हैं और ये संक्रमण पूरे शरीर में फैल सकता है। मेडिकल जर्नल द लैंसेट के अनुसार, दुनियाभर में अंधेपन, किडनी फेल और हार्ट अटैक आने की एक बड़ी वजह डायबिटीज ही है। इस बीमारी के कई मरीजों में स्किन की बीमारियां जैसे एक्जिमा, सोरायसिस का भी रिस्क रहता है। द लैंसेट जर्नल की रिसर्च बताती है की डायबिटीज के मरीजों में सामान्य लोगों की तुलना में अल्जाइमर यानी यादादश्त कमजोर होने वाली बीमारी का खतरा ज्यादा होता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 2022 तक पूरी दुनिया में लगभग 83 करोड़ लोग मधुमेह यानी डायबिटीज से पीड़ित हैं। मधुमेह (डायबिटीज) एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसमें शरीर इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता या इसका सही उपयोग नहीं कर पाता है। लेकिन कई ऐसे लोग भी है जिन्होंने अपनी इच्छा शक्ति और फिटनेस ने कड़ा संघर्ष करते हुए मधुमेह पर विजय प्राप्त की। दक्षिण भारत के तमिल सुपरस्टार कमल हसन और तेलुगु सुपरस्टार सामंथा ने काफी संघर्ष के बाद मधुमेह को कंट्रोल किया। इनके अतिरिक्त, हॉलीवुड सुपरस्टार सलमा हाईक, निक जोनास और टॉम हैंक्स ने भी डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए काफी संघर्ष किया और कामयाब भी रहे। वास्तव में लोकप्रिय सेलिब्रिटीज डायबिटीज से पीड़ित लाखों करोडो लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने एक बार मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह डायबिटीज से पीड़ित हैं। लेकिन उन्होंने इसे अपनी जिंदगी पर हावी नहीं होने दिया। समांथा ने अपने खान-पान को संतुलित रखा। नियमित व्यायाम किया। इसके चलते सामंथा डायबिटीज को नियंत्रित रखने में सफल रहीं।
हिंदी और तमिल सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन भी डायबिटीज से जूझ रहे हैं। वे इसे काबू में रखने के लिए नियमित रूप से जिम में कसरत करते हैं और योग में लगे रहते हैं। इसके साथ ही वे शराब से दूर रहते हैं। उनका अनुशासन और फिटनेस के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें एक स्वस्थ जीवन जीने में मदद करती है। कमल ने भी काफ़ी हद तक डायबिटीज पर कंट्रोल कर लिया है।
हॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय अभिनेता टॉम हैंक्स ने एक टॉक शो में खुलासा किया था कि उन्हें टाइप 2 डायबिटीज है। उन्होंने बताया कि उन्हें कई सालों से उच्च रक्त शर्करा की समस्या थी। जो धीरे-धीरे बढ़कर टाइप 2 डायबिटीज में बदल गई। अपनी स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए टॉम हैंक्स ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाई है।
प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकी गायक और अभिनेता निक जोनस ने अपने डायबिटीज के बारे में खुलकर बात की है। निक का मानना है कि डायबिटीज से जूझना कई बार अकेलापन और निराशा भरा होता है, लेकिन इसने उन्हें स्वस्थ रहने के प्रति प्रेरित किया है। वे अपने रक्त शर्करा के स्तर पर नियमित रूप से ध्यान देते हैं, स्वस्थ भोजन का सेवन करते हैं और सक्रिय जीवनशैली अपनाते हैं।
दरअसल मानव जीवन में डायबिटीज एक ऐसी स्थिति होती है। जो न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी चुनौतीपूर्ण होती है। इन लोकप्रिय सेलेब्रिटीज़ ने यह साबित किया है कि डायबिटीज के साथ भी एक संतुलित जीवनशैली और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ सामान्य जीवन जिया जा सकता है।
RELATED TOPICS
संघ से जुड़ने के पांच मंत्र: मोहन भागवत
संघ व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला: मोहन भागवत
आत्मघाती हमला था दिल्ली धमाका, डॉक्टर आतंकियों ने विस्फोट कर मासूमों के चीथड़े उड़ाए
घरों में लगा वाईफाई राउटर सिर्फ हाई स्पीड इंटरनेट ही नहीं देता बल्कि यह करता है आपकी जासूसी
दुनियां भर से कोई भी कर सकता है Citizen of the World 2025 इंटरनेशनल अवॉर्ड के लिए आवेदन
संघ ने 1950 से 2002 तक यानी 52 साल तक अपने हेडक्वार्टर पर तिरंगा झंडा क्यों नहीं फहराया
75 साल पूरे होने पर नैतिकता से झोला उठाकर चले जाने वाले प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी तो कतई नहीं हो सकता
नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर 2025 को क्या बड़ा होने वाला है
यौन सुख के लिए बने हार्मनी और मेलोडी रोबोट, भविष्य में एक बड़ा खतरा: डॉ पीके वर्मा
अपनी तक़दीर का विधाता तुम खुद बनों: पीके वर्मा
15 जुलाई से यूट्यूब ने बदले कमाई के नियम
गुदगुदाती और मुस्कान बिखेरती व्यंग्य न्यूज़ क्लिप्स के साथ आ रहे है Mr Oggie
साइबर-फ्रॉड कॉलर ट्यून को इस तरीके से करे स्किप
अब सिर्फ़ आतंकवाद और POK पर ही बात होगी: पीएम मोदी
पाकिस्तान के परमाणु हथियारों तक पहुंच गया था भारत, फिर अचानक सीज़फायर
ऑपरेशन सिंदूर: मौत के ख़ौफ़ से पाकिस्तान छोड़कर भागा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम
शाहबाज़ और मुनीर नाम के ये दो जोकर आज के भारत के सामने कुछ भी नहीं
क्या होता है ब्लैकआउट? आइये जानते है
लड़के की सरकारी नौकरी लगी, तो मंदिर में जबरन लड़की की मांग भरवाकर करवाई शादी, रोता रहा युवक
व्यक्ति विशेष: श्रीमान दौलतराम साहेब
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति और जीवनशैली में बदलाव की जरूरत
राष्ट्रवाद, इंसानियत और भाईचारे की बड़ी मिसाल थे साहेब
एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ मानवता की सेवा करना ही मेरा विज़न और मिशन है: डॉ. सुधी
विकास प्राधिकरण बिछाएगा 400 करोड़ से सड़कों का जाल: अभिषेक पांडेय
एशियन एक्सप्रेस ... निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता
पांच सदी के बाद अपने घर में पहुंचे प्रभु रामलला
एशियन एक्सप्रेस की वेबसाइट व मोबाइल ऐप लॉन्च से मेरे दादाजी का सपना पूरा हुआ: लिपिका वर्मा