यौन सुख के लिए बने हार्मनी और मेलोडी रोबोट, भविष्य में एक बड़ा खतरा: डॉ पीके वर्मा

  • [By: AE Live || 2025-08-17 13:14 IST
  • 35
यौन सुख के लिए बने हार्मनी और मेलोडी रोबोट, भविष्य में एक बड़ा खतरा: डॉ पीके वर्मा

बचपन में पढ़ा था कि विज्ञान एक अच्छा सेवक है और एक खराब मालिक। आज यही बात सच साबित हो रही है। विज्ञान और तकनीक आज मानव को खोखला और निष्क्रिय बना रहा है। प्रसिद्ध अंग्रेजी साहित्यकार और वरिष्ठ पत्रकार डॉ पीके वर्मा का कहना है: 

"अब हमे नई तकनीक AI के साथ ही जीने की आदत डालनी होगी। अगर ऐसा नहीं किया गया AI उसे मानसिक रूप से तबाह कर देगा। बहुत जल्द AI मानवों पर बुरी तरह से हावी हो जाएगा। जो हम बोलते है, जो लिखते है और जो हम सोचते है, AI उसे सेकंडों में तैयार कर देता है। AI बहुत जल्द नौकरियां, रोजगार, टैलेंट को साइड में रख देगा। यह गंभीर विषय है।"

AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ने मानव जाति को डराना शुरू कर दिया है। 2016 में जब वैज्ञानिक डॉ इयान पीअरसन ने भविष्यवाणी की थी कि 2025 तक पुरुष और महिलाएं आत्मीयता के लिए AI जनरेटेड रोबो का इस्तेमाल करेंगे। तब उस समय डॉ इयान पीअरसन की जमकर आलोचना की गई थी। आलोचकों ने कहा क्या तकनीकी आधार पर प्यार किया जा सकता है।

लेकिन आज विज्ञान तकनीक ने एआई और रोबोटिक्स रिश्तों को नया रूप देने में कामयाब रहा। अमेरिकी कंपनी REALBOTIX ने Harmnoy और Melody नाम के दो एआई रोबोट को यौन सुख प्राप्त करने के लिए बनाया है।

सेक्स प्लेजर यानी यौन सुख के लिए बना रोबो Harmony जिसकी कीमत 20,000 डॉलर है यानी 17,20,000 रुपए। भावनात्मक रिश्ते बनाने के लिए रोबो Melody जिसकी कीमत है 1,75,000 डॉलर यानी 1,50,50,000 रुपए।

इसका अर्थ यह हुआ कि विज्ञान अब सहूलियत से ज्यादा मनुष्यों के लिए नशा बनता जा रहा। क्या विज्ञान ही मनुष्यों का पतन करेगा। यदि AI इसी रफ़्तार से इंसानों को कंट्रोल करता रहा तो जवाब है, हां।

SEARCH

RELATED TOPICS