ईरान ने सभी कमर्सिअल जहाजों के लिए खोला होर्मुज स्ट्रेट

- [By: Pramod DaulatRam || 2026-04-18 01:12 IST
- 131
लेबनान और इजरायल युद्ध में अब सीजफायर की घोषणा के बाद ही अब ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को व्यापारिक जहाजों के लिए सुरक्षित रूप से खोलने का ऐलान कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्री ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सीजफायर की अवधि तक होर्मुज स्ट्रेट सभी व्यापारिक जहाजों के लिए खुला हुआ है।
अब इसके बारे में विस्तार और इत्मीनान से बात करते है।
आज ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगे प्रतिबंध को व्यापारिक जहाजों के लिए हटाने का ऐलान किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि लेबनान और इजरायल के बीच हुए सीजफायर के बाद ईरान की इस्लामिक सरकार ने होर्मुज को व्यापारिक जहाजों के लिए सुरक्षित रूप से खोलने फैसला लिया है। ईरान की घोषणा के बाद दुनिया भर में तेल और गैस की अफरातफरी पर ब्रेक लगने की उम्मीद है। ईरान के इस फैसले के बाद अब भारत में भी एलपीजी और कच्चे तेल के मामले में राहत मिलने की उम्मीदें है। अमेरिका-ईरान जंग के बाद ईरान ने होर्मुज खोलने का ऐलान किया। इससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, ईरान की तरफ से यह छूट केवल सीजफायर जारी रहने की अवधि तक ही है। लेकिन इसके आगे बढ़ने की संभावना है।
दूसरी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को भविष्य में कभी बंद न करने पर सहमति जताई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि यह अब होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं होगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बाद युद्धविराम और बातचीत की प्रक्रिया चल रही है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया भर में तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम है, क्योंकि तेल आपूर्ति का दुनिया का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है।
होर्मुज के खुलने से भारत को भी राहत: होर्मुज स्ट्रेट के खुलने से ऊर्जा संकट के मुहाने पर बैठी दुनिया को थोड़ी राहत मिली है। भारत के लिए भी यह एक बड़ी राहत की बात है। होर्मुज के खुलने से खाड़ी क्षेत्र में फंसे भारतीय जहाज जल्द से जल्द देश वापस आ पाएंगे। इससे भारत में बढ़ते एलपीजी संकट से भी राहत मिल सकती है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो जल्दी ही और भी जहाज खाड़ी की तरफ रवाना हो सकते हैं। खाड़ी क्षेत्र से भारत की ऊर्जा जरूरत का एक बड़ा हिस्सा पूरा होता है। इसके फिर से खुलने से शिपिंग मार्ग अब सामान्य स्थिति में आने की संभावना बढ़ गई है। अभी होर्मुज के बंद होने से वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई थी। अब इनके धीरे-धीरे कम होने के आसार है।
होर्मुज की एहमियत: 28 फरवरी को तेहरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद से ईरान ने होर्मुज को बंद करने की शुरुआत कर दी थी। ईरान ने सबसे पहले यहां से गुजरने वाले जहाजों को चेतावनी दी और उसके बाद उसने एक जहाज पर हमला कर दिया। इसके बाद होर्मुज से आवाजाही पूरी तरह से ईरान के हाथ में आ गई। इस युद्ध के दौरान कई देशों के जहाज इस रास्ते से गुजरे हैं, लेकिन इन जहाजों को ईरान से इजाजत लेनी पड़ी थी। इस दौरान भारत के भी कुछ जहाज यहां से निकले थे। होर्मुज के रास्ते भारत समेत दुनिया के तमाम देशों की ऊर्जा आपूर्ति होती है। जब यह बंद हुआ, तो वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें आसमान छूने लगी। इसके असर को ऐसे समझा जा सकता है कि कीमतों को कम करने के लिए अमेरिका को रूसी तेल पर लगे प्रतिबंध को हटाना पड़ा।
नमस्कार। जयहिंद।
नोट: यह लेखक के अपने विचार है।
RELATED TOPICS
महिला आरक्षण बिल के पीछे की साजिश
बाबा साहेब से जुड़े पांच तीर्थों के बारे में आप सभी को जरूर जानना चाहिए
मेरठ एनसीआर में अपने बच्चों के एडमिशन के लिय बेस्ट स्कूल कैसे चुने #1
संघ से जुड़ने के पांच मंत्र: मोहन भागवत
संघ व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला: मोहन भागवत
आत्मघाती हमला था दिल्ली धमाका, डॉक्टर आतंकियों ने विस्फोट कर मासूमों के चीथड़े उड़ाए
घरों में लगा वाईफाई राउटर सिर्फ हाई स्पीड इंटरनेट ही नहीं देता बल्कि यह करता है आपकी जासूसी
दुनियां भर से कोई भी कर सकता है Citizen of the World 2025 इंटरनेशनल अवॉर्ड के लिए आवेदन
संघ ने 1950 से 2002 तक यानी 52 साल तक अपने हेडक्वार्टर पर तिरंगा झंडा क्यों नहीं फहराया
75 साल पूरे होने पर नैतिकता से झोला उठाकर चले जाने वाले प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी तो कतई नहीं हो सकता
नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर 2025 को क्या बड़ा होने वाला है
यौन सुख के लिए बने हार्मनी और मेलोडी रोबोट, भविष्य में एक बड़ा खतरा: डॉ पीके वर्मा
अपनी तक़दीर का विधाता तुम खुद बनों: पीके वर्मा
15 जुलाई से यूट्यूब ने बदले कमाई के नियम
गुदगुदाती और मुस्कान बिखेरती व्यंग्य न्यूज़ क्लिप्स के साथ आ रहे है Mr Oggie
साइबर-फ्रॉड कॉलर ट्यून को इस तरीके से करे स्किप
अब सिर्फ़ आतंकवाद और POK पर ही बात होगी: पीएम मोदी
पाकिस्तान के परमाणु हथियारों तक पहुंच गया था भारत, फिर अचानक सीज़फायर
ऑपरेशन सिंदूर: मौत के ख़ौफ़ से पाकिस्तान छोड़कर भागा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम
शाहबाज़ और मुनीर नाम के ये दो जोकर आज के भारत के सामने कुछ भी नहीं
क्या होता है ब्लैकआउट? आइये जानते है
लड़के की सरकारी नौकरी लगी, तो मंदिर में जबरन लड़की की मांग भरवाकर करवाई शादी, रोता रहा युवक
व्यक्ति विशेष: श्रीमान दौलतराम साहेब
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति और जीवनशैली में बदलाव की जरूरत
सुपरस्टार सामंथा और कमल हसन, सलमा हाईक, निक जोनास और टॉम हैंक्स ने कैसे हराया डायबिटीज को, आपको जानना चाहिए
राष्ट्रवाद, इंसानियत और भाईचारे की बड़ी मिसाल थे साहेब
एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ मानवता की सेवा करना ही मेरा विज़न और मिशन है: डॉ. सुधी
विकास प्राधिकरण बिछाएगा 400 करोड़ से सड़कों का जाल: अभिषेक पांडेय
एशियन एक्सप्रेस ... निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता
पांच सदी के बाद अपने घर में पहुंचे प्रभु रामलला
एशियन एक्सप्रेस की वेबसाइट व मोबाइल ऐप लॉन्च से मेरे दादाजी का सपना पूरा हुआ: लिपिका वर्मा