मेरठ एनसीआर में अपने बच्चों के एडमिशन के लिय बेस्ट स्कूल कैसे चुने #1

  • [By: Meerut Desk || 2026-03-16 00:28 IST
  • 124
मेरठ एनसीआर में अपने बच्चों के एडमिशन के लिय बेस्ट स्कूल कैसे चुने #1

मेरठ। सीबीएसई, आइसीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी है। लगभग एक-डेढ़ महीने में रिजल्ट भी डिक्लेअर हो जायेगा। उसके बाद स्कूलों में एडमिशन शुरू हो जाते हैं। लगभग तमाम छोटे बड़े स्कूल अपने संस्थान में अधिक से अधिक एडमिशन करवाने के लिए अख़बारों में बड़े बड़े पेज के लाखों रुपयों के विज्ञापन प्रकाशित कराते है। कुछ शहर की सड़कों पर बड़े बड़े होर्डिंग्स भी लगवाते है। लेकिन क्या इसी दिखावे के चलते कोई माता पिता अपने बच्चों के एडमिशन के लिए अख़बार में छपे विज्ञापन को देखकर बढ़ाने उस स्वयंघोषित बेस्ट स्कूल को चुनते है। ऐसा नहीं होता। 

दरअसल किसी भी स्कूल को “बेस्ट” या “टॉप” बनाने के लिए केवल बोर्ड जैसे CBSE या ICSE या यूपी बोर्ड ही अहमियत नहीं रखता, बल्कि कई और क्वालिटीज़ को मिलाकर स्कूल की गुणवत्ता तय की जाती है। सामान्यतः एक अच्छे CBSE स्कूल में आमतौर पर ये प्रमुख क्वालिटी होती हैं:

  1. अच्छे और प्रशिक्षित शिक्षक होने चाहिए। शिक्षकों को अपने द्वारा पढ़ाएं जाने वाले विषय का गहरा ज्ञान और शिक्षण की आधुनिक तकनीक की जानकारी भी होनी चाहिए। शिक्षक में सभी प्रकार की समझ वाले बच्चों को समझकर और समझाकर पढ़ाने की क्षमता होनी चाहिए। इसके लिए स्कूल के शिक्षकों के लिए नियमित ट्रेनिंग और अपडेटेड टीचिंग मेथड की ट्रेनिंग अवश्य होनी चाहिए।
  2. मजबूत अकादमिक रिजल्ट भी स्कूल को बेस्ट स्कूल की श्रेणी में खड़ा करता है। बोर्ड परीक्षाओं में लगातार अच्छा परिणाम बच्चों की concept-based learning को बढ़ावा देना चाहिए न कि रटने पर जोर दिया जाये। 
  3. एक अच्छे स्कूल में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का होना भी बहुत जरुरी होता है। एक अच्छे स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम के साथ साथ एक अच्छी लाइब्रेरी, साइंस और कंप्यूटर लैब और साफ-सुथरा और सुरक्षित कैंपस का होना भी बहुत जरुरी होता है।
  4. खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ भी एक बेस्ट स्कूल के लिए अनिवार्य होती है। एक अच्छे स्कूल में बच्चों के लिए खेल का मैदान और स्पोर्ट्स ट्रेनिंग म्यूजिक, डांस, डिबेट, ड्रामा बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और बढ़ाने के अवसर उपलब्ध कराना भी बेहद जरुरी होता है। 
  5. एक अच्छे स्कूल के लिए बच्चों का सर्वांगीण विकास का होना भी आवश्यक होता है। केवल किताबी पढ़ाई ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास जैसी कुशलता क्रिएट करना भी भी एक अच्छे स्कूल की पहचान होता है।
  6. एक अच्छे स्कूल के लिए बच्चों में अनुशासन और सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराना बेहद जरुरी होता है। स्कूल में अच्छा अनुशासन बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण स्कूल को बेहतर ही नहीं बेस्ट बनाता है।
  7. एक अच्छे स्कूल में बेस्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग, डिजिटल लर्निंग, ऑनलाइन असाइनमेंट और प्रोजेक्ट, नई शिक्षा पद्धतियों का इस्तेमाल की भरपूर जानकारी उपलब्ध कराना बेहद अहम होना चाहिए।
  8. एक अच्छे स्कूल के लिए बच्चों के अभिभावकों से शिक्षकों का अच्छा संवाद होना बेहद जरुरी होता है। नियमित रूप से पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग होनी चाहिए जिससे बच्चो के माता पिता को उनके बच्चों बच्चों की प्रगति की सही जानकारी प्राप्त हो सके।
  9. एक अच्छे स्कूल के लिए बच्चों बैलेंस्ड छात्र-शिक्षक अनुपात होना चाहिए। एक क्लास में बहुत ज्यादा बच्चे न हों ताकि हर बच्चे पर ध्यान दिया जा सके।
  10. नैतिक और सामाजिक शिक्षा, अच्छे संस्कार, समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी के संबंधित क्लासेज भी नियमित रूप से होनी चाहिए।  

और आखिर में एक टॉप या बेस्ट स्कूल वही होता है जहाँ अच्छी पढ़ाई, अच्छे शिक्षक, अच्छा माहौल, बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। 

इसी कड़ी में एशियन एक्सप्रेस लाइव और प्रेमवतीदेवी दौलतराम एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी मिलकर सर्वे शुरू कर रहे है। जिसकी एक सूचि पब्लिश की जाएगी की मेरठ एनसीआर में बेस्ट या टॉप स्कूल कौन कौन से है। 

SEARCH

RELATED TOPICS