अपनी तक़दीर का विधाता तुम खुद बनों: पीके वर्मा

  • [By: Career Desk || 2025-07-19 15:45 IST
  • 23
अपनी तक़दीर का विधाता तुम खुद बनों: पीके वर्मा

भूल जाओ कि तुम कहां पैदा हुए और क्या नहीं पा सके। ये तालीम ये ज्ञान किताबों से नहीं जिंदगी की ठोकरों से मिलता है। ज़ाहिल, गंवार तो दुनियां के राजे-महाराजे और बड़े-बड़े नेता और मंत्री और दुनिया के बड़े राईस भी बन चुके है। हज़ारों पढ़े-लिखे नौजवान अपनी जिंदगी चपरासी और बाबू से करते है और चपरासी-बाबू ही मर जाते है। इस दुनियां में लाखों लोग अपनी जिंदगी फुटपाथ पर शुरू करते है और फुटपाथ पर ही मर जाते है। 

आत्म विश्वास हौसला बढ़ाने वाली यह वीडियो यहां पर देखें:

अभी तुम मेरी बात सुनो। 
अगर जिंदगी में बड़ा आदमी बनना है तो मेरी एक बात याद रखना: अपनी तक़दीर का विधाता तुम खुद बनों। अपने हाथों की लकीरें तुम खुद बनाओ। 
अपना नसीब, अपना वजूद, अपना मुस्तकबिल खुद बनाओ और उसे आसमान तक ले जाओ और सबसे पहले अपनी ज़बान में वजन पैदा करों। 
फिर देखना इस धरती और आसमान का वो मालिक तुम्हारे लिए सुख, सुकून और तरक्की का लाल कारपेट बिछाता है।  
मालूम। 

SEARCH

RELATED TOPICS